Home » अपनी सेहत का ख्याल रखने घंटो वर्कआउट करती है भूमि पेडनेकर

अपनी सेहत का ख्याल रखने घंटो वर्कआउट करती है भूमि पेडनेकर

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड की कई मूवीज में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर हमेशा ही अपने फैंस को फिटनेस गोल देती नजऱ आती रहती है। वह सोशल मीडिया पर हमेशा अपने वर्कआउट की फोटोज भी साझा करती रहती है। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वर्कआउट के उपरांत की एक फोटोज साझा की है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में भूमि का बहुत ही नेचुरल लुक दिखाई दे रहा है। उन्होंने येलो स्पोर्ट्स टी और ब्लैक ट्राउजर पहना है। इस तस्वीर में भूमि के चेहरे पर उनके वर्कआउट का ग्लो साफ दिखाई दे रहा है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई अपनी तस्वीर में भूमि पेडनेकर अपने एब्स फ्लॉन्ट करती हुई नजऱ आ रहे है।

अपने वर्कआउट की फोटोज को साझा करने के साथ ही भूमि ने कैप्शन में सिर्फ ओके लिखा और साथ ही नींद वाला इमोजी भी साझा कर दी है। वर्कफ्रंट के बारें में बात करें तो भूमि ने बॉलीवुड में अब तक कई मूवीज कर ली है, वह इस वर्ष भी अपनी 2 मूवी बधाई दो, और रक्षाबंधन में नजऱ आने वाली है.

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More