Home » आश्रम की बबिता ने मोनोकिनी पहनकर शेयर की तस्वीर

आश्रम की बबिता ने मोनोकिनी पहनकर शेयर की तस्वीर

by Bhupendra Sahu

डायरेक्टर प्रकाश झा की बॉबी देओल स्टारर वेब सीरीज ‘आश्रम के दोनों सीजन ने लोगों का खूब मनोरंजन किया था। वहीं, वेब सीरीज में बबिता का रोल करने वाली ऐक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने लोगों को अपनी तरफ काफी आकर्षित किया था। जब भी वेब सीरीज ‘आश्रम की बात होती है तो त्रिधा चौधरी के इंटीमेट सीन की बात जरूर होती है। त्रिधा चौधरी ने सोशल मीडिया पर मोनोकिनी पहनकर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जो लोगों का ध्यान खींच रही है।

त्रिधा चौधरी ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह पर्पल कलर की मोनोकिनी पहनकर एक चेयर पर बैठी हुईं हैं। उन्होंने चश्मा पहना हुआ है और बालों में पर्पल कलर का ही तौलिया भी पहना हुआ है। उनके सामने एक टेबल पर ब्रेकफास्ट रखा है। त्रिधा चौधरी का ये बोल्ड अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है और जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं त्रिधा चौधरी अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। त्रिधा चौधरी के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं।

त्रिधा चौधरी ने बंगाली फिल्म मिशौर रोहोस्यो से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह वेब सीरीज चार्जशीट और बंदिश बैंडिट्स में काम कर चुकी हैं। वह साल 2016 में टीवी शो दहलीज में हर्षद अरोड़ा के साथ नजर आई थीं। त्रिधा चौधरी अब रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त स्टारर फिल्म शमशेरा में काम करती दिखाई देंगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More