Home » भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव ने खुर्सीपार वासियों को दी बड़ी सौगात… 80 लाख की लागत से विभिन्न मार्गों का होगा सीमेंटीकरण… नालियों का भी किया जाएगा निर्माण

भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव ने खुर्सीपार वासियों को दी बड़ी सौगात… 80 लाख की लागत से विभिन्न मार्गों का होगा सीमेंटीकरण… नालियों का भी किया जाएगा निर्माण

by Bhupendra Sahu

भिलाई। भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव ने खुर्सीपार वासियों को बड़ी सौगात दी है। क्षेत्र के विभिन्न मार्ग जो वर्षों से उपेक्षित पड़े हैं। उन सभी मार्गों का जल्द से जल्द सीमेंटीकरण किया जाएगा। सिर्फ यही नहीं क्षेत्र में कई नई नालियों का भी निर्माण किया जाएगा। करीब 80 लाख की लागत से खुर्सीपार क्षेत्र में सीमेंटीकरण और नाली निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए विधायक देवेंद्र यादव ने शासन से स्वीकृति ले ली है।

गौरतलब है कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार वार्डों का निरीक्षण करते हैं। लोगों से मिलते है और उनकी समस्याओं को जानते हैं। लोगों के साथ वार्डों का निरीक्षण कर लोगों को हर जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं। इसी कड़ी में जब वे खुर्सीपार वार्ड के विभिन्न क्षेत्र का लाेगों के साथ वार्ड दौरा किए। तब विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्याएं बताई थी और कई जगह लोगों ने सड़क सीमेंटीकरण और नाली निर्माण की मांग की थी। जनता की मांग को विधायक देवेंद्र यादव ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल अधिकारियों को निर्देशित कर इस्टीमेंट तैयार करने का निर्देश दिए थे। जिसके बाद विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और विभिन्न सड़कों का सीमेंटीकरण कराने और नाली निर्माण बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज। जिस पर शासन ने स्वीकृति दे दी है। खुर्सीपार क्षेत्र में 12 सड़कों का सीमेंटीकरण किया जाएगा और 9 नई नालियों का निर्माण भी किया जाएगा। विधायक देवेंद्र यादव ने इन सभी जरूरी विकास कार्यों को जल्द शुरू करने का निर्देश दिए है।

क्षेत्रवासियों को मिलेगा लाभ
खुर्सीपार वर्षों से उपेक्षित था। जहां ना नालियां थी और न ही ठीकठाक सड़कें। भिलाई के महापौर बनने के बाद देवेद्र यादव ने क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए और भिलाई नगर विधायक बनने के बाद क्षेत्र का लगातार विकास कार्य कर रहे हैं। लगातार हो रहे विकास कार्यों से खुर्सीपार क्षेत्र की तस्वीर बदलने लगी है। अब इन सड़कों और नालियों के निर्माण से भी क्षेत्रवासियों को काफी लाभ होगा। क्षेत्र की 12 सड़के ऐसी है। जो उपेक्षित थी। जहां लोगोें का आना जाना रहता है। बच्चे स्कूल जाते है। लोग काम पर जाते हैं। वर्षों से लोग सड़क संधारण की मांग कर रहे थे। लेकिन कभी किसी ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब विधायक देवेंद्र यादव ने मौकामुआयना किया तो तत्काल इन सड़कों और नालियों के लिए प्रयास किया। इससे क्षेत्र की जनता को काफी लाभ होगा। क्षेत्रवासियों में इस निर्माण कार्य की खबर से काफी हर्ष का माहौल है।

हमारा प्रयास सब को मिले मूलभूत सुविधाएं
हम जनता के सेवक है। जनता की समस्याओं को जानने और उन्हे दूर करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। वार्ड दौरा के दौरान लोगों ने हमें जितनी भी समस्याएं बताई थी। हमने सब को नाेट करके रखा और बारी-बारी से प्रत्येक समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। 80 लाख की लागत से खुर्सीपार क्षेत्र में 12 सड़कों का सीमेंटीकरण किया जाएगा और 9 नई नालियों का भी निर्माण किया जाएगा।
देवेंद्र यादव भिलाई नगर विधायक

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More