Home » प्रणति राय प्रकाश की कैजुअल लुक ने जीता दर्शकों का दिल

प्रणति राय प्रकाश की कैजुअल लुक ने जीता दर्शकों का दिल

by Bhupendra Sahu

फैशन हमारे दैनिक जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाता है जो किसी के व्यक्तित्व के बारे में एक संदेश भी देता है. फैशन के खेल को मजबूत बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर इन बॉलीवुड डीवाज़ के लिए, उन्हें अपने फैशन गेम को मजबूत बनाए रखना होता है – चाहे वह कैजुअल हो या फॉर्मल आउटफिट. अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश अपने वसंत ऋ तु के आखिरी कुछ दिनों को अपने आकर्षक फैशन विकल्पों के साथ बिताना सुनिश्चित करती है. प्रणति राय प्रकाश का हॉटनेस भरा फैशन गेम किसी और से कम नहीं है, क्योंकि उनके पास सेक्सी क्रॉप टॉप और टैंक टॉप के साथ हाई-वेस्ट डेनिम पैंट को स्टाइल करने के अलग-अलग तरीके हैं. उनका लुक हमें अपने अगले कैजुअल आउटिंग के लिए प्रमुख फैशन प्रेरणा देने के लिए पर्याप्त है.

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पे कुछ तस्वीरें साझा की, अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश को हाई वेस्ट डेनिम रिप्ड पैंट पहने देखा गया था, जिसे उन्होंने एक सफेद क्रॉप टैंक टॉप और एक मॉक नेक क्रॉप टॉप के साथ पेयर किया था. प्रणति ने ब्लैक लेदर हाई हील बूट्स में काफी खूबसूरत लग रही थी उन्होंने सटल मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया। उन्होंने मिनी स्लिंग बैग के साथ अपना ओ-ओ-टी-डी पूरा किया. उनके तस्वीरों ने हमारे दिल की धड़कन बढ़ा दी. खैर, हमें कहना होगा कि अभिनेत्री अपनी नवीनतम आउटिंग में धमाकेदार लग रही है.

प्रणति, जो पहले से ही एक फैशन आइकन और टॉप मॉडल हैं, हर लुक में कमाल करना जानती हैं- चाहे वह कैजुअल लुक में हो या हॉट लुक हो. अभिनेत्री हमें प्रभावित करने में कभी विफल नहीं होती है और हमारे दिमाग में हमेशा वे अपनी छाप छोड़ती है.

प्रणति राय प्रकाश के काम के बारे में बात करे तो, अभिनेत्री ने लव आज कल 2 , फैमिली ऑफ ठाकुरगंज, मनफोडगंज की बिन्नी में काम करके लोगों के दिल में अपनी जगह बना ली है. प्रणति हालही में ऑल्ट बालाजी की वेबसेरिएस कार्टेल में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिखाई दी गयी थी. अभिनत्री अब अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित नेटफ्लिक्स वेब फिल्म पेंटहाउस में भी देखा जायेगा जिसमें वह अर्जुन रामपाल के साथ नजर आएंगी.

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More