नई दिल्ली। भारत की अग्रणी डिजिटल रियल एस्टेट कंपनी हाउसिंगडॉटकॉम ने अपने वार्षिक कार्यक्रम मेगाहोम उत्सव 2021 के पांचवें संस्करण के लॉन्च की घोषणा की, जोकि त्योहारी सीजन का लाभ उठाने के लिए आरईए इंडिया के स्वामित्व वाली कंपनी द्वारा आयोजित एक वार्षिक ऑनलाइन प्रॉपर्टी शो है। इस साल, भारत में सबसे तेजी से बढ़ते ऑनलाइन रियल-एस्टेट पोर्टल हाउसिंगडॉटकॉम द्वारा आयोजित एक महीने से अधिक का कार्यक्रम 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2021 के बीच चलेगा। महीने भर चलने वाले इस कार्यक्रम में 150 से अधिक बिल्डरों की भागीदारी देखी जाएगी, जो भारत के 12 शहरों में अपनी प्रॉपर्टी का प्रदर्शन करेंगे। ऐसे समय में जब कोरोनो वायरस महामारी के साथ स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चुनौतियों के बीच ऑनलाइन प्रॉपर्टी की खरीद को गति मिली है, इस आयोजन में प्रमुख बिल्डर सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर खोज के अनुभव के लिए वेबिनार और डिजिटल कंटेंट जैसे रीयल-टाइम लाइव वीडियो, टूर, 3डी वर्चुअल बूथ, इंस्टेंट वीडियो कनेक्ट और कई अन्य डिजिटल टूल के माध्यम से अपनी प्रॉपर्टी का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक, विशेष डील और ऑफऱ की पेशकश करेंगे।
अमित मसलदान, बिजनेस हेड, हाउसिंगडॉटकॉम ने कहा, महामारी कम होने और ग्राहकों की बढ़ती गतिविधि के साथ, रेजिडेंशियल रियल एस्टेट की मांग हाल के महीनों में बढ़ी है। घर-खरीद के लिए नीतिगत माहौल अनुकूल रहने और उपभोक्ताओं के सबसे पसंदीदा निवेश एसेट के लिए रेजिडेंशियल रियल एस्टेट में विश्वास बरकऱार रहने व महामारी के दौरान घर के मालिक होने के बढ़ते महत्व के साथ हम मानते हैं कि आने वाली तिमाहियों में घरों की मांग मजबूत रहेगी ।
कुछ प्रमुख बिल्डरों में कल्पतरु – मुंबई, गोदरेज प्रॉपर्टीज – मुंबई, कासाग्रैंड-चेन्नई, इरा रियल्टीटेक प्राइवेट लिमिटेड – हैदराबाद, राजा हाउसिंग लिमिटेड – बेंगलुरु, एटीजेड प्रॉपर्टीज- बेंगलुरु, अरिहंत ग्रुप – नोएडा, यूनिमोंट ग्रुप – मुंबई, बालाजी ग्रुप मुंबई शामिल हैं।
कंपनी ने इस आयोजन के लिए विशेष बैंकिंग पार्टनर के रूप में कोटक महिंद्रा बैंक के साथ भी करार किया है। कोटक महिंद्रा बैंक ने हाल ही में घोषणा की है कि उसने अपने होम लोन की ब्याज दरों को फिर से 15 आधार अंकों (बीपीएस) घटाकर 6.65त्न से 6.50त्न प्रति वर्ष कर दिया है। यह विशेष दर 6.50 प्रतिशत प्रतिवर्ष 8 नवंबर 2021 तक सीमित अवधि के त्योहारी सीजन की पेशकश है।
आरईए इंडिया के स्वामित्व वाली हाउसिंगडॉटकॉम ने हाल ही में ब्रांड के साथ करार सेलेब्रिटी मनोज बाजपेयी और राजकुमार राव के साथ टीवी और ओटीटी पर आईपीएल, डेलीसोप, समाचार चैनलों, ओटीटी और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे प्रमुख प्लेटफार्मों और चैनलों पर कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए अपना नया विज्ञापन अभियान चलाने की योजना बनाई है।
हाउसिंगडॉटकॉम को इस आयोजन के माध्यम से 35 मिलियन से अधिक घर चाहने वालों तक पहुंचने की उम्मीद है, जिसमें 150 से अधिक बिल्डरों की भागीदारी होगी। ऑनलाइन पोर्टल ने 1,500 से अधिक चैनल पार्टनर के साथ भी सहयोग किया है।
स्नेहिल गौतम, हेड ग्रोथ एंड मार्केटिंग, हाउसिंगडॉटकॉम, मकानडॉटकॉम व प्रॉपटाइगरडॉटकॉम ने कहा, आने वाले त्योहारों के मौसम के साथ खरीदारों की भावना में यह पुनरुत्थान, जो आमतौर पर घर खरीदने की गतिविधि में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी का गवाह है, हाउसिंगडॉटकॉम के वार्षिक ऑनलाइन प्रॉपर्टी कार्यक्रम, मेगा होमउत्सव 2021 के पांचवें संस्करण के लॉन्च की घोषणा करने का यह सही अवसर है। यह इवेंट सेलर्स को फेस्टिव महीने के दौरान हाउसिंगडॉटकॉम पर आने वाले लाखों यूजर्स को अपनी प्रॉपर्टी दिखाने का मौका देगा और साथ ही यूजर्स को आकर्षक विकल्पों और ऑफर्स के साथ अपने सपनों का घर खोजने में मदद करेगा।
1 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में भारत के 12 प्रमुख शहरों, अहमदाबाद, चेन्नई, बैंगलोर, दिल्ली, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गुरुग्राम, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, नोएडा (ग्रेटरनोएडा), पुणे से प्रोजेक्ट शामिल होंगे।
00