Home » भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

बिलासपुर । आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक विषयों को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू ने भाजपा कार्यालय करबला बिलासपुर में ली जिसमें भाजपा प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा जिला पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री, भाजपा मंडल प्रतिनिधि नगरीय निकाय के अध्यक्ष उपाध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर की गई।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू ने जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी बूथ समिति, भाजपा मंडल कार्यसमिति, भाजपा जिला कार्यसमिति का गठन हो चुका है, और समय के साथ हम सभी कार्यकर्ताओं को अपडेट रहना है, संगठन के कार्यो को अपने दिनचर्या के रूप में शामिल करना है और नियमित पार्टी की बैठकों में आना है। श्री साहू ने प्रदेश की भूपेश सरकार पर अनेक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि माफियाओं के साथ सांठ-गांठ कर प्रदेश की धन सम्पदा पर भी लूट मचा रखी है, जिसमें खनिज, रेत कोचिया माफियाओं व निजी लोगों के हाथों में सौंप दिया है। अवैध उत्खनन पूरे प्रदेश में तेजी से चल रहे है। रेत के मूल्यों में बेतहासा मूल्य वृद्धि कर दी गई है। प्रदेश में भ्रष्टाचार की सीमार लांघकर सारी मर्यादाए तोड़ दी है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने कर्मो के चलते पूर्ण रूप से असफल हो चुकी है।
बैठक में नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा धरमलाल कौशिक ने भी संगठनात्मक चर्चा कर उपस्थित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश प्रदान कर संगठन के कार्यक्रमों को लेकर पूरी इमानदारी के साथ कार्य करने हेतु कहा। श्री कौशिक ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार सिर्फ ट्रांसफर, पोस्टिंग में कमीशन खोरी के साथ-साथ सरकारी जमीनों की बंदरबाट लूट मचा रखी है। पूर्व में तत्कालीन प्रदेश की रमन सरकार द्वारा प्रदेश के विकास में जो राशि आबंटन की गई थी या जो कार्य उस समय स्वीकृत हुए थे, उन्ही कामों को अपना बताकर अपनी झूठी तारीफ कर पीठ थपथपा रहे है। प्रदेश में कांग्रेस के सरकार के ढाई वर्ष होने वाले है इनके कार्यकाल के दौरान कोई भी उपलब्धी नही है।
स्वागत भाषण देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने भाजपा जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू, नेता प्रतिपक्ष छ.ग. विधानसभा धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह सहित मंचस्थ अतिथि एवं बैठक में उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि बिलासपुर जिला संगठनात्मक कार्यो व राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए सभी कार्यक्रम जिले के कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफलता पूर्वक पूर्ण कर रहा है। बिलासपुर जिले की प्रदेश में अपनी विशिष्ठ पहचान है, जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ मोतीलाल साहू जी के मार्गदर्शन में भविष्य में संगठनात्मक कार्य एवं कार्यक्रम जिले के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के सहयोग से और प्रभावी तरीके से पूर्ण करेंगे।
बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक ने किया व आभार मोहित जायसवाल ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजा पाण्डेय, हर्षिता पाण्डेय, पूजा विधानी, अमरजीत दुआ, लवकुश कश्यप, किशोर राय, रूक्मणी कौशिक, जीवन पाण्डेय, तिलक साहू, अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, सुधा गुप्ता, दीपमाला कुर्रे, एस.कुमार मनहर, राकेश चन्द्राकर, दीपक सिंह ठाकुर, यास्मीन खान, संजीव पाण्डेय, मकबूल अली, मनोहर राज, जुगल अग्रवाल, निर्मल कुमार जीवनानी, संदीप दास, सोमेश तिवारी, पेंगन वर्मा, बलराम देवांगन, लक्ष्मी कश्यप, जनक देवांगन, राजेन्द्र कुमार राठौर, हरनारायण तिवारी, राज्वर्धन कौशिक, तिरिथराम यादव, राजेश कश्यप, दयाशंकर तिवारी, संतोष कश्यप, कृष्ण कुमार कौशिक, राजेश मिश्रा, प्रवीण दुबे, मनीष अग्रवाल, विजय ताम्रकार, रामचरण वस्त्रकार, इन्द्रभूषण चन्द्रनाहू, राजेश तिवारी, अनिल पाण्डेय, यदुराम साहू, मनहरण यादव, युगल किशोर झा, सुरेन्द्र सिंह, नीलकंठ यादव, मनोज दुबे, विक्रम सिंह, सुशील छाबड़ा, संध्या सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More