Home » सादिया खतीब बॉलीवुड की एक उभरती हुई अभिनेत्री हैं, जो फिल्म सिला में हर्षवर्धन राणे के साथ करेंगी रोमांस?

सादिया खतीब बॉलीवुड की एक उभरती हुई अभिनेत्री हैं, जो फिल्म सिला में हर्षवर्धन राणे के साथ करेंगी रोमांस?

by Bhupendra Sahu

पिछले कुछ दिनों से अभिनेता हर्षवर्धन राणे अपनी आगामी फिल्म सिला को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के निर्देशन की कमान ओमंग कुमार ने संभाली है, जिन्हें मैरी कॉम और सरबजीत जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। सिला में हर्षवर्धन की जोड़ी अभिनेत्री सादिया खतीब के साथ बनी है और यह पहला मौका होगा, जब ये दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर सादिया हैं कौन।
सादिया बॉलीवुड की एक उभरती हुई अभिनेत्री हैं। उनका जन्म 18 सितंबर, 1997 को जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में हुआ था। सादिया ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। हालांकि, उन्हें बचपन से अभिनय में रुचि थी। सादिया ने फिल्म शिकारा के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया था। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी।

सादिया फिल्म रक्षा बंधन में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म में अक्षय की बहन की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में सादिया के काम को काफी पसंद किया गया था। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 अगस्त, 2022 को दर्शकों के बीच आई थी। सादिया आखिरी बार फिल्म द डिप्लोमैट में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने जॉन अब्राहम के साथ काम किया था। शिवम नायर इस फिल्म के निर्देशक हैं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More