Home » मुख्यमंत्री साय ने भोंगापाल को 94 करोड़ रूपए से अधिक राशि के विकास कार्यों का दिया सौगात

मुख्यमंत्री साय ने भोंगापाल को 94 करोड़ रूपए से अधिक राशि के विकास कार्यों का दिया सौगात

by Bhupendra Sahu

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोण्डागांव जिले के फरसगांव विकासखण्ड के ग्राम भोंगापाल में कोण्डागांव जिलावासियों को 94 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 51 विकास कार्यों की सौगात दिए। इसमें 28 करोड़ 51 लाख रूपए से अधिक के 28 लोकार्पण कार्य और 65 करोड़ 66 लाख रूपए से अधिक के 23 भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा भोंगापाल में बुद्ध शांति पार्क के शुभारंभ के साथ ही धनसुली में 76 लाख 44 हजार रूपए, नालाझर 94 लाख 87 हजार रूपए, अमरवती में 1 करोड़ 11 लाख 55 हजार रूपए, गारावंडी 1 करोड़ 80 लाख 58 हजार रूपए, सिरसीकलार 1 करोड़ 26 लाख 61 हजार रूपए, पिटेचुंआ 1 करोड़ 55 लाख 19 हजार रूपए तथा कलेपाल में 21 लाख 26 हजार रूपए की लागत से निर्मित जल जीवन मिशन के कार्यों का लोकार्पण किए।

मुख्यमंत्री श्री साय इसके साथ ही 02 करोड़ 93 लाख 66 हजार रूपए की लागत से खरगांव से जबरूडीह तक तीन किलो मीटर लम्बी सड़क, 06 करोड़ 34 लाख 47 हजार रूपए की लागत से ग्राम छिंदली से डोंडरापाल तक बनी 6 किलो मीटर लम्बी सड़क, 4 करोड़ 32 लाख 89 हजार रूपए की लागत से जैतपुरी से गिरोला तक बनी सड़क, 75 लाख 23 हजार रूपए की लागत से केशकाल के कोहकामेटा में निर्मित हाई स्कूल भवन, 1 करोड़ 21 लाख 16 हजार रूपए की लागत से चिपावण्ड में निर्मित हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन, 1 करोड़ 67 लाख 11 हजार रूपए की लागत से परोदा से परिपथ मार्ग तक बनी साड़े चार किलो मीटर लम्बी सड़क, 1 करोड़ 41 लाख रूपए की लागत से खाले मुरवेण्ड में बनी प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास, 28 लाख 51 हजार रूपए की लागत से कोरकोटी में निर्मित उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन, 27 लाख 73 हजार रूपए की लागत से बबई में बनी उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन, 16 लाख 36 हजार रूपए की लागत से बांसकोट में बनी आयुष औषधालय भवन, 37 लाख 36 हजार रूपए की लागत से ग्राम चिंगनार के ऑयल पॉम रोपण प्रक्षेत्र में चैनलिंक फैंसिंग और गेट निर्माण कार्य, 77 लाख रूपए की लागत से जनपद पंचायत केशकाल के विभिन्न 9 स्थानों पर निर्मित पुलिया व 32 लाख 75 हजार रूपए की लागत से अनतपुर में निर्मित पुलिया का लोकार्पण किए।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More