Home » भारत ने रचा इतिहास, पेरिस में 20वां मेडल जीतते ही टोक्यो पैदरालंपिक के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

भारत ने रचा इतिहास, पेरिस में 20वां मेडल जीतते ही टोक्यो पैदरालंपिक के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने 20 मेडल जीतने के साथ ही इतिहास रच दिया है। पैरालंपिक में भारत ने अपने ही रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। टोक्यो पैरालंपिक 2021 में भारत ने कुल 19 मेडल जीते थे, जो कि अब तक के पैरालंपिक इतिहास में सबसे बेस्ट रिकॉर्ड रहा, लेकिन 3 सितंबर को भारत ने पैरालंपिक में 20 पदक जीतने के साथ ही टोक्यो पैरालंपिक के रिकॉर्ड को धराशायी किया, जो कि 3 साल पहले बना था। भारत ने (3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज) अभी तक अपने नाम कर लिए हैं।

दरअसल, भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में कुल 19 मेडल जीते थे, जो कि अभी तक के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था, लेकिन 3 सितंबर 2024 को भारत ने 5 पदक जीतकर पदकों की संख्या को 20 तक पहुंचाया और इस दौरान भारत ने अपने ही टोक्यो पैरालंपिक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More