Home » दूसरे संडे कमाई में हुआ मामूली इजाफा, फिर भी डिजास्टर बनीं अक्षय-जॉन की फिल्में

दूसरे संडे कमाई में हुआ मामूली इजाफा, फिर भी डिजास्टर बनीं अक्षय-जॉन की फिल्में

by Bhupendra Sahu

पिछले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर ‘स्त्री 2Ó, ‘खेल-खेल में और ‘वेदा का महाक्लैश हुआ था. हालांकि तीनों फिल्में एक ही दिन 15 अगस्त 2024 को रिलीज हुईं लेकिन सबसे ज्यादा फायदा श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की फिल्म को हुआ. ‘स्त्री 2Ó ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही कब्जा जमा लिया और अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में और जॉन अब्राहम की ‘वेदाÓ का बुरा हाल कर दिया. हालांकि, अक्षय कुमार की ‘खेल खेल मेंÓ ने पिछले कुछ दिनों में जॉन अब्राहम की ‘वेदा को पछाड़ते हुए बढ़त हासिल की है. चलिए यहां जानते हैं इन दोनों फिल्मों ने रिलीज के 11वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
‘स्त्री 2Ó अक्षय कुमार स्टारर ‘खेल खेल मेंÓ पर कहर बनकर टूट रही है और फिल्म को कमाई का मौका नहीं दे रही है. उम्मीद थी की ‘खेल खेल मेंÓ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी लेकिन रिलीज के पहले दिन ही इसने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. फिल्म एक भी दिन डबल डिजीट में कमाई नहीं कर पाई और अब तो ‘खेल खेल मेंÓ मुश्किल से चंद करोड़ कमा पा रही है. 100 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है और इसके लिए आधा बजट निकालना भी बेहद मुश्किल हो गया है.
‘खेल खेल मेंÓ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 19.35 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं अब ये रिलीज के दूसरे हफ्ते हैं और इसने दूसरे फ्राइडे जहां 70 लाख कमाए तो दूसरे शनिवार फिल्म की कमाई में 92.86 फीसदी की तेजी आई और इसने 1.35 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के दूसरे संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘खेल खेल मेंÓ ने दूसरे संडे 1.75 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ ‘खेल खेल मेंÓ का 11 दिनों का कुल कलेक्शन अब 23.15 करोड़ रुपये हो गया है.
‘स्त्री 2Ó ने ‘वेदाÓ को कही का नहीं छोड़ा है. श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म के आगे जॉन अब्राहम की फिल्म की कमाई गर्त में चली गई है और ये बॉक्स ऑफिस पर बड़ी डिजास्टर बन गई है. हैरान की बात ये है कि ये फिल्म पहले हफ्ते में तीन छुट्टियों पर भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच पाई और दूसरे वीकेंड पर भी ऑडियंस ने ‘वेदाÓ को कोई भाव नहीं दिया. इसी के साथ ‘वेदाÓ की हालत बद से बदतर हो चुकी है.
वहीं कमाई की बात करें तो ‘वेदाÓ ने पहले हफ्ते में 17.6 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे फ्राइडे 30 लाख कमाए और दूसरे शनिवार ‘वेदाÓ का कलेक्शन 55 लाख रुपये रहा. वहीं अब ‘वेदाÓ की रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे रविवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘वेदाÓ ने रिलीज के 11वें दिन 80 लाख रुपये की कमाई की है. इसी के साथ ‘वेदाÓ का 11 दिनों का कुल कलेक्शन अब 19.25 करोड़ रुपये हो गया है.
‘खेल खेल मेंÓ ने बेशक वीकेंड पर एक करोड़ से ज्यादा की कमाई की है लेकिन ये भी बॉक्स ऑफिस पर काफी खस्ता हालत में है वहीं ‘वेदाÓ तो बुरी तरह मिट्टी मे मिल चुकी है. दोनों ही फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हो चुकी हैं और इनकी कमाई की रफ्तार देखते हुए साफ लग रहा है कि ये अब जल्द ही टिकट काउंटर पर दम तोड़ देगी. खासतौर पर ‘वेदाÓ तो अंतिम सांसे ही गिन रही है. फिलहाल बड़ी स्टार कास्ट और बड़े बजट वाली ये दोनों ही फिल्में मेकर्स के लिए बहुत बड़ा घाटे का सौदा साबित हुई हैं.
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More