Home » सिल्वर रिवीलिंग साड़ी पहन मौनी रॉय ने शेयर किया ग्लैम लुक

सिल्वर रिवीलिंग साड़ी पहन मौनी रॉय ने शेयर किया ग्लैम लुक

by Bhupendra Sahu

टीवी से बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के दम पर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनका हर एक अंदाज इंटरनेट पर आते ही तबाही मचाने लगता है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ ग्लैमरस फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में उनका कातिलाना अवतार देखकर फैंस एक बार फिर से अपने होश खो बैठे हैं।
मौनी रॉय हमेशा अपने ग्लैमरस लुक्स और स्टाइलिश फैशन सेंस के कारण सोशल मीडिया पर लाइमलाइट बटौरती रहती हैं। वो जब भी अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस अक्सर उनके लुक पर अपना दिल हार जाते हैं।
अब हाल ही में एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की बेहद खूबसूरत तस्वीरें फैंस के बीच शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनकी कातिल अदाओं से फैंस की नजरें नहीं हट पा रही हैं।
मौनी रॉय ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट के दौरान ब्लू कलर की साड़ी पहनी हुई है। यह साड़ी काफी रिवीलिंग लुक में दिखाई दे रही हैं।
एक्ट्रेस मौनी रॉय का यह लुक फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं एक्ट्रेस अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती हुई कैमरे के सामने किलर पोज देती हुई नजर आ रही हैं।
उनका ये टेम्पटिंग लुक देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता हुआ नहीं थक रहा है। बता दें कि लोग उनकी एक्टिंग ही नहीं बल्कि बोल्ड लुक्स के भी दीवाने हैं।
बालों को बांधकर, लाइट मेकअप और न्यूड शेड लिप्सटिक लगाकर एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने इस लुक को और भी ज्यादा खूबसूरती के साथ निखारा है।
इंडियन हो या फिर वेस्टर्न मौनी रॉय हर अंदाज में कहर ढाती हैं। उनका ग्लैमरस लुक अक्सर फैंस को दीवाना बना देता है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More