Home » अपने देवर जो जोनस के सामने प्रियंका चोपड़ा ने दिए निक के साथ रोमांटिक पोज

अपने देवर जो जोनस के सामने प्रियंका चोपड़ा ने दिए निक के साथ रोमांटिक पोज

by Bhupendra Sahu

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फैमिली के साथ अमेरिका में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस बीच उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर पति निक जोनस के साथ रोमांटिक पोज देती दिख रही हैं। फोटो में वह निक की बांहों में नजर आ रही हैं और पीछे उनके देवर जो जोनस खड़े हैं।
दरअसल, यह फोटो प्रियंका ने अपने देवर जो जोनस के लिए इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया।
बता दें कि निक जोनस आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।
प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक फोटो पोस्ट की। इसमें वह अपने पति निक जोनस और देवर जो के साथ नजर आ रही हैं।
फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा: शहर के सबसे फैशनेबल मैन को जन्मदिन की बधाई।
जो ने 2019 में मशहूर एक्ट्रेस सोफी टर्नर से शादी की और 2023 में दोनों का तलाक हो गया था। इस शादी से उनकी दो बेटियां हैं।
हाल ही में इंटरनेट पर दोनों का एक वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसमें प्रियंका और निक रोमांटिक पल बिताते नजर आ रहे हैं। वीडियो में निक ने सेल्फी कैमरा ऑन किया हुआ है और वह प्रियंका की ओर बढ़ते हैं। पहले प्रियंका उन्हें लिप किस करती हैं, जिससे वह सरप्राइज हो जाते हैं। इसके बाद निक उन्हें किस करते हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो लॉस एंजेलिस वाले घर के स्विमिंग पूल के पास का है।
हाल ही में प्रियंका ने द ब्लफ की शूटिंग पूरी की। इस फिल्म का डायरेक्शन फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने किया, साथ ही जो बल्लारिनी के साथ मिलकर फिल्म की कहानी को लिखा है। फिल्म में कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और वेदांतेन नायडू भी हैं।
फिल्म की कहानी 19वीं सदी के कैरेबियाई द्वीप पर आधारित है। कहानी एक ऐसी महिला की है जो पहले समुद्री डाकू होती है। समय बदलता है और अतीत उसके वर्तमान पर हावी होने लगता है। उसके परिवार पर संकट के बादल मंडराने लगते हैं। वो कैसे नई परिस्थिति का सामना करती है, किन रास्तों से गुजरती है इस पर ही फिल्म है। प्रियंका ने इसमें परिवार को बचाने की जद्दोजहद करती महिला का किरदार निभाया है।
फिलहाल, वह सिटाडेल की तैयारियों में बिजी हैं। यह जोश एपेलबाम, ब्रायन ओह और डेविड वील द्वारा निर्मित और रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित एक स्पाई थ्रिलर सीरीज है। सीरीज की कहानी प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन के इर्द-गिर्द घूमती है। वह सीरीज में नादिया सिंह और मेसन केन की भूमिका में हैं, जो एजेंट्स हैं।
इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा के पास हेड्स ऑफ स्टेट भी है। वहीं चर्चा है कि वह फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More