Home » आदिवासी बहुल क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

आदिवासी बहुल क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

by Bhupendra Sahu

रायपुर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल के संवेदनशील गांव पालनार पहुंचे और वहां जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में आम जनता की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस मौके पर पालनार के सभी मोहल्लों में सोलर सिस्टम एवं टीव्ही देने की घोषणा की।

गौरतलब है कि श्री विजय शर्मा छत्तीसगढ़ शासन के पहले मंत्री है, जो इस गांव में ग्रामीणों से मिलने और उनकी समस्याओं सुनने पहुंचे थे। शिविर में ग्रामीणों का राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पत्र सहित शासन के सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, किसान क्रेडिट कार्ड सहित सभी योजनाओं से लाभान्वित करने विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया था।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्माउप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्माउप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सभी स्टॉलों का अवलोकन किया और मौके पर उपस्थित ग्रामीणों रूबरू चर्चा की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने एसडीएम बीजापुर को जाति प्रमाण पत्र के समस्त आवेदनों का तत्परता से निराकरण कर जाति प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने पोस्ट आफिस में बचत खाता खोले जाने की प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए पालनार में बैंक सखी अथवा अन्य माध्यम से ग्रामीणों को राशि आहरण की सुविधा सुनिश्चित करने के साथ ही बैंक सखी की नियुक्ति के निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस मौके पर प्राथमिक शाला पालनार गए और स्कूली बच्चों को हिन्दी वर्णमाला पढ़ाते हुए बच्चों को अपने माता-पिता के नाम लिखने को कहा और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया।
उपमुख्यमंत्री की बातों ग्रामीणों और बच्चों ने हाथ उठाकर किया समर्थन
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पालनार शिविर में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आम जनता की बेहतरी के लिए संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गांवों में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन दुकान, सड़क जैसी बुनियादि सुविधाओं का विकास छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता है। लोगों के जीवन स्तर में बदलाव आया है और वह सभी क्षेत्रों में तेजी से तरक्की करें इसको ध्यान में रखकर सरकार काम कर रही है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा की उक्त बातों का समर्थन ग्रामीणों और शिविर में मौजूद बच्चों ने भी हाथ उठाकर किया। श्री शर्मा ने शिविर में ग्रामीणों के साथ आम के पड़े के नीचे जमीन में बैठकर पालनार, तोड़का, सांवनार, पदेड़ा एवं गंगालूर के ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। श्री शर्मा ने शिविर में महिलाओं के साथ आए नन्हें-मुन्हें बच्चों को दुलार किया और उन्हें बड़े ही अपनत्व भाव से बच्चों को अपने पास बिठाया। उन्होंने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More