Home » विष्णु सरकार में श्रमिकों का भरोसा फिर लौटा, हर श्रमिक तक पहुंच रही योजना: श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन

विष्णु सरकार में श्रमिकों का भरोसा फिर लौटा, हर श्रमिक तक पहुंच रही योजना: श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन

by Bhupendra Sahu

रायपुर, श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज कोरबा जिले के बुधवारी बजार में शहीद वीर नारायणसिंह श्रम अन्न योजना अंतर्गत निर्माण, संगठित एवं असंगठित वर्ग के श्रमिकों के लिए 05 रूपए में भरपेट भोजन की व्यवस्था हेतु दाल-भात केंद्र का शुभारंभ किया। यह जिले का दूसरा दाल भात केंद्र है। इस दौरान उन्होंने अतिथियों के साथ स्वयं भी श्रमिकों के बीच जाकर भोजन किया और श्रमिकों से अपील किया कि वे इस दाल-भात केंद्र में आकर भोजन अवश्य करें। श्रम मंत्री ने इस अवसर पर विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि श्रम विभाग से जुड़े कुल तीन मंडल अंतर्गत 72 योजनाएं संचालित है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी योजनाओं में हितग्राहियों को सामग्री प्रदान करने की बजाय सीधे उनके खाते में राशि देने की पहल किया है। इससे हितग्राही को सीधा लाभ पहुंचता है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है। श्रम मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि श्रम विभाग की योजना श्रमिकों के लिए है। छत्तीसगढ़ का कोई भी श्रमिक योजनाओं से वंचित न रहे, उन्हें लाभ जरूर मिले। श्रम मंत्री होने के नाते उनकी भी कोशिश है कि कोरबा जिले के सभी श्रमिक योजनाओं का लाभ उठाएं।

श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

बुधवारी में दाल-भात केंद्र का शुभारंभ करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि इस योजना को प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तत्काल सहमति दी और आज उनके प्रयास से गरीब मजदूरों को किफायती दर में प्रदेश के 10 जिलों के 22 स्थानों में दाल-भात केंद्र संचालित हो रहा है। कोरबा जिले में तीन स्थानों पर दाल-भात केंद्र का संचालन होगा। जिसमें से बालकों के बाद आज दूसरा केंद्र प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महतारी वंदन योजना के माध्यम से सभी महिलाओं को साल के 12 हजार रूपए का लाभ मिलने, किसानों को 3100 रूपए समर्थन मूल्य तथा तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रूपए मानक बोरा सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। श्रमिकों के बच्चों के लिए आईएएस, आईपीएस सहित महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से देने पहल की गई है। कोरबा जिले के श्रमिकों के बच्चों को भी इसका लाभ मिलेगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More