Home » आईसीसी टी20 रैंकिंग : बुमराह ने लगाई लंबी छलांग

आईसीसी टी20 रैंकिंग : बुमराह ने लगाई लंबी छलांग

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम के विजेता बनने के बाद आईसीसी की तरफ से लेटेस्ट रैंकिंग को जारी कर दिया गया है, जिसमें गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से अक्षर पटेल, कुलदीप यादव के अलावा अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन किया था, जिसके बाद सभी की रैंकिंग में जबरदस्त सुधार देखा गया है। इस टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले बुमराह जो टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप 100 में भी शामिल नहीं थे उन्होंने काफी लंबी छलांग लगाने के साथ टॉप-20 के अंदर खत्म किया है। वहीं अक्षर पटेल और कुलदीप यादव टॉप-10 गेंदबाजों में शामिल हैं।

वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में तीनों फॉर्मेट के सबसे खतरनाक गेंदबाज माने जाने वाले जसप्रीत बुमराह का इस टी20 वर्ल्ड कप में गेंद से मैच विनिंग प्रदर्शन देखने को मिला। पूरे टूर्नामेंट के दौरान बुमराह ने 8 मैचों में 8.27 के औसत से 15 विकेट हासिल किए। वहीं उनका इकॉनमी रेट भी सिर्फ 4.18 का रहा। बुमराह ने फाइनल मैच में 2 विकेट हासिल करने के साथ टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में 12 स्थानों की छलांग लगाने के साथ अब सीधे 640 रेटिंग के साथ 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। टी20 गेंदबाजों की लेटेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 में अभी 2 भारतीय शामिल हैं, जिसमें अक्षर पटेल ने एक स्थान की छलांग लगाई है और वह 657 रेटिंग के साथ 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं कुलदीप यादव ने भी तीन स्थानों की छलांग लगाने के साथ 654 रेटिंग के साथ 8वें नंबर पर हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More