Home » अग्निपथ योजना रद्द करेंगे राहुल गांधी! लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस नेता ने किया ऐलान

अग्निपथ योजना रद्द करेंगे राहुल गांधी! लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस नेता ने किया ऐलान

by Bhupendra Sahu

बालासोर। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो वो अग्निपथ योजना को रद्द कर देंगे. ओडिशा के बालासोर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा, हम अग्निपथ योजना को रद्द करने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री ने जवानों को मजदूर बना दिया है, हम एक बार फिर जवानों को जवान बनाएंगे.

यह बयान अग्निपथ योजना को लेकर जारी विवादों के बीच आया है. इस योजना के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे और कई राजनीतिक दलों ने भी इस योजना का विरोध किया था. राहुल गांधी का यह दावा चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. वे इस मुद्दे को लेकर युवाओं में अपनी पैठ बनाने का प्रयास कर रहे हैं.

देखना होगा कि अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस का यह वादा कितना प्रभावी साबित होता है और आने वाले चुनावों में इसका क्या असर पड़ता है. अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस का यह दावा चुनावी सरगर्मी को और तेज कर देगा.
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More