Home » नरेन्द्र मोदी देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है- अखिलेश यादव

नरेन्द्र मोदी देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है- अखिलेश यादव

by Bhupendra Sahu

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज प्रयागराज में इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशीउज्जवल रमण सिंह और फूलपुर में इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमर नाथ मौर्य के पक्ष में विशाल चुनावी जनसभाएं की। दोनों चुनावी जनसभाओं में ऐतिहासिक भीड़ आयी। भीड़ में अखिलेश यादव और राहुल गांधी को देखने और सुनने को लेकर जबरदस्त जोश और उत्साह रहा। चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच ऐतिहासिक भीड़ ने गगनभेदी नारों से अखिलेश यादव और राहुल गांधी का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने जनसभाओं में आये विशाल जनसमूह का अभिवादन किया। लोगों से इलाहाबाद से उज्जवल रमण सिंह और फूलपुर से अमर नाथ मौर्य को रिकार्ड मतों से जिताने की अपील की। इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने दस साल तक जनता को ठगने का काम किया है। यह चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है। यह संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। भाजपा बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के बनाये संविधान को बदलना चाहती है। संविधान बचाने के लिए भाजपा को हटाना जरूरी है।

इस चुनाव में एक तरफ संविधान बचाने की लड़ाई लडऩे वाले हम इंडिया गठबंधन के लोग हैं वहीं दूसरी तरफ संविधान बदलने की बात करने वाले भाजपा के लोग है।अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र बचेगा। तभी जनता का वोट देने का अधिकार और अन्य अधिकार सुरक्षित रहेगा। भाजपा जनता के अधिकार छीनना चाहती है।अखिलेश यादव ने जनता से अपील की कि अपना जोश और उत्साह बनाये रखे। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर भाजपा को सत्ता से हटाये। भाजपा ने देश और देश की जनता का बहुत नुकसान किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के नेता झूठे है। झूठ बोलते है। भाजपा की हर बात झूठी निकली। इन्होंने किसानों, नौजवानों, मजदूरों से भी झूठे वादे किया। किसानों की आय दुगनी नहीं हुई। भाजपा ने महंगाई बढ़ाकर किसानों और आम जनता की कमर तोड़ दी। भाजपा किसानों की जमीन और फसल छीनना चाहती है। इसीलिए तीन काले कृषि कानून लायी थी। आंदोलन में हमारे सैकड़ों किसानों ने अपनी शहादत देकर भाजपा सरकार को झुका दिया था। उसी का नतीजा था कि तीनों काले कानून वापस हुए। भाजपा की दस साल की सरकार में महंगाई और कर्ज के बोझ से परेशान एक लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली। भाजपा सिर्फ उद्योगपतियों के कर्ज माफ करती है उन्हीं के हित की नीतियां बनाती है। भाजपा सरकार संविधान और जनता के जान के पीछे पड़ी है। वैक्सीन कम्पनी से चंदा लेकर सबको वैक्सीन लगवा दिया। अब वैक्सीन को लजेकर गंभीर रिपोर्ट आयी है। लोगों को तमाम तरह की बीमारियां हो रही है।कहा कि चार चरणों में भाजपा चारों खाने चित हो गयी है। भाजपा का सफाया हो रहा है। सातवें चरण तक जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर होगा। भाजपा ने किसानों की आवाज दबायी। इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों के कर्ज माफ करेगी। फसल की एमएसपी को कानूनी अधिकार देगी। अन्य तरीके से भी मदद होगी। भाजपा सरकार ने युवाओं को नौकरी और रोजगार नहीं दिया। भर्ती परीक्षाओं के सब पेपर लीक हो गये। भाजपा सरकार की नीयत ठीक नहीं थी। यह सरकार नौकरी नहीं देना चाहती थी। हमारे युवा, छात्रों का एक तिहाई जीवन बर्बाद कर दिया। भविष्य अंधकार में डाल दिया। नौकरी के लिए धोखा दिया।कहा कि हम नौजवानों को भरोसा दिलाते है कि इंडिया गठबंधन की सरकार में नौकरी के साथ-साथ सम्मानजनक रोजगार देंगे।हुल गांधी ने विशाल जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस संविधान पर आक्रमण कर रही है। यह चुनाव संविधान बचाने का है। श्री राहुल गांधी ने कहा है कि डॉ0 भीमराव अम्बेडकर, महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू और हिन्दुस्तान के संविधान को भाजपा क्या कोई भी ताकत फाड़ कर नहीं फेंक सकती है। यह जनता का संविधान है।राहुल गांधी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने सारा का सारा लाभ 22 उद्योगपतियों को दिया है। उन्हीं को अरबपति बनाया है। उनका कर्ज माफ किया है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही हम लोग देष के करोड़ों गरीबों को लखपति बनायेंगे। पूरे देश में हर लोकसभा क्षेत्र में गरीबों की लिस्ट बनेगी। हर परिवार के घर की एक महिला को चुना जायेगा। करोड़ों महिलाओं के खाते में एक-एक लाख रूपये हर साल ठकाठक, ठकाठक भेजेंगे। नरेन्द्र मोदी ने दस साल के दौरान 22 उद्योगपतियों के कर्ज माफ किये है। हम किसानों के कर्ज माफ करेंगे। किसानों के फसलों की एमएसपी का कानूनी अधिकार देंगे। युवाओं को टेऊनिंग दी जायेगी। अप्रेंटिसशिप के दौरान उन्हें पैसा दिया जायेगा। नरेन्द्र मोदी देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। उनके फैसलों से लोगों की नौकरियां छिन गयी। हम युवाओं को सम्मान की नौकरी देंगे। अग्निवीर योजना को हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाएगा। युवाओं को फिर फौज की पहले की तरह नौकरी दी जायेगी। हम भाजपा सरकार की अग्निवीर योजना को कूड़ेदान में फेंक देंगे। सेना में भर्ती फिर पुराने तरीके से होगी। सेना में एक तरह के जवान, एक तरह के शहीद और एक तरह की पेंशन और सुविधाएं होगी। मनरेगा मजदूरों की मजदूरी बढ़ाकर 400 रूपये की जाएगी। आशा, ऑगनबाडी कार्यक्रत्रियों की आय दोगुनी करेंगे। सरकारी विभागों में खाली पड़े 30 लाख पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी।
*************************************************************************

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More