Home » मोदी की गारंटी पर जनता को भरोसा, ओडिशा में बनेगी डबल ईंजन की सरकार : अरुण साव

मोदी की गारंटी पर जनता को भरोसा, ओडिशा में बनेगी डबल ईंजन की सरकार : अरुण साव

by Bhupendra Sahu

संबलपुर/रायपुर । उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ओडिशा में लगातार चुनावी सभाएं कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में जबरदस्त माहौल बनाया है। अरुण साव गांव गांव में सभाएं और बैठक कर जनता से सीधे जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने संबलपुर लोकसभा क्षेत्र के रेंगाली विधानसभा के सानाटिकरा में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया।

रैली में डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, एक गरीब मां का बेटा आज देश का प्रधानमंत्री है। उन्होंने 10 वर्षों में गांव, गरीब और किसानों के लिए काम किया है। कोरोना काल में गरीबों को 5 किलो मुफ्त अनाज दिया, और आज तक देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दे रहे हैं। सभी देशवासियों को फ्री में कोरोना वायरस से बचाव का टीका लगवाया, क्योंकि वो गरीब मां का बेटा है। लोगों के दुख दर्द को समझता है।

 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, मोदी ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं को मासिक एक हजार रुपए देने की गारंटी दी थी। आज महिलाओं को तीन किश्त मिल चुकी हैं। किसानों का धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी की जा रही है। यहां ओडिशा में भी मोदी ने सुभद्रा योजना के तहत महिलाओं को दो साल में 50 हजार रुपए का कार्ड देने का वादा किया है, जिसे दो साल में खर्च कर सकेंगे। किसानों का धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदी की जाएगी।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More