Home » आईपीएल : बैंगलुरू से कैसे हारी दिल्ली?

आईपीएल : बैंगलुरू से कैसे हारी दिल्ली?

by Bhupendra Sahu

बैंगलुरू । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों के बड़े अंतर से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 187 रनों का स्कोर बनाया। जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स महज 140 रनों पर सिमट गई। इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि कैसे दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। अक्षर पटेल ने कहा कि हमारी टीम को कैच छोडऩा महंगा पड़ा। हम आरसीबी को 150 रनों तक रोक सकते थे, लेकिन ऐसा करने में नाकाम रहे।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि अगर आप अपने पहले 4 विकेट पावरप्ले में गवां देंगे तो निश्चित तौर पर संघर्ष करेंगे, इस पिच 16-170 रन पार स्कोर होता। इस पिच में दोहरी गति थी। कई गेंदें तेजी से बल्ले पर आ रही थी, जबकि कई गेंदें रुक रही थी। अगर आपका प्रमुख बल्लेबाज रन आउट होकर पवैलियन लौटता है और पावरप्ले में 4 बल्लेबाज खो देते हैं तो फिर आपकी मुश्किलें बढऩी तय हैं। साथ ही अक्षर पटेल ने दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ उम्मीदों पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि यहां से कुछ भी संभव है, लेकिन हम इतनी दूर की नहीं सोच रहे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More