बालोद । कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय बालोद में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ आज स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल इंडोर स्टेडियम बालोद मे हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे ने दीप प्रज्ज्वल के साथ किया। खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे ने फुटबाल कोच पुष्पराज को फुटबाल भेंट कर किया।
कार्यक्रम में डॉ. संजय कन्नौजे ने उपस्थित जनो को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस प्रशिक्षण शिविर में आप सभी मन लगाकर खेल भावना से प्रशिक्षण लें। उन्होंने खेल से होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभ के बारे में बताते हुए खिलाड़ियों को समाज और देश में अपना नाम रोशन करने प्रोत्साहित किया। इस दौरान उड़ीसा में आयोजित तवाइकोंडो प्रतियोगिता में विजय हासिल कर आये जिले के खिलाडियो को प्रशस्ति पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में तवाइकोंडो खेल का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण लेने पहुचे बालक बालिकाओ को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण में भाग लेने फॉर्म भी भराया गया। कार्यक्रम में खेल एंव युवा कल्याण विभाग की नोडल अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर, डीडी पंचायत आकाश सोनी सहित खेल प्रशिक्षकों के अलावा बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद थे।