Home » पीएससी जांच पर कांग्रेस के बयान पर मंत्री चौधरी का पलटवार, कहा- जांच से लोग घबराए हैं, देश छोड़कर भागने की भी खबरें आ रही

पीएससी जांच पर कांग्रेस के बयान पर मंत्री चौधरी का पलटवार, कहा- जांच से लोग घबराए हैं, देश छोड़कर भागने की भी खबरें आ रही

by Bhupendra Sahu

रायपुर। पीएससी की जांच को लेकर कांग्रेस के बयान पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है. छत्तीसगढ़ के युवा भाई-बहनों के साथ धोखा किया गया है. बीजेपी ने सरकार बनते ही सीबीआई जांच का निर्णय लिया. जांच की प्रक्रिया चल रही है. कई लोग घबराए हुए हैं. कई लोगों के देश छोडऩे की खबरें भी आ रही हैं. ऐसी स्थिति में कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है.

ओडिशा दौर को लेकर का कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देश के अनुसार कार्य करती है. छत्तीसगढ़ में अलग-अलग लोकसभा सीटों को लेकर परिश्रम किया गया. अब ओडिशा में संगठन के निर्देश अनुसार जिम्मेदारी पूरा करेंगे. अब दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे पूरा करने का टारगेट है.

कैबिनेट में बदलाव को लेकर कांग्रेस के बयान पर ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस डूबती हुई नाव है. विपक्ष का दर्जा प्राप्त करने में भी कामयाब नहीं है. बीजेपी में पद नहीं, दायित्व होता है. कांग्रेस के 5 सालों में जय-वीरू में नहीं बन पाई. कांग्रेस का दूसरों पर सवाल उठाने हास्यास्पद है.
त्रिपाठी
०००००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More