Home » सीएम ने सिमरन-महक को दी बधाई

सीएम ने सिमरन-महक को दी बधाई

by Bhupendra Sahu

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा गुरुवार को जारी बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाले प्रदेश की सिमरन शब्बा और महक अग्रवाल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए शाबासी दी है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीटर पर जारी पोस्ट में बेटियों को संबोधित करते हुए लिखा-शाबास बेटियों, दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बिटिया सिमरन शब्बा और महक अग्रवाल को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं। परीक्षा में उत्तीर्ण सभी बच्चों, अभिभावकगण एवं शिक्षकों को मेरी शुभकामनाएं और जिन बच्चों के परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आए उनको निराश नहीं होना है। निरंतर मेहनत करते रहें, भविष्य में और बेहतर करने के कई मौके मिलेंगे। एक दिन सपुल्ता जरुर आपके कदम चूमेगी।
डीके-
०००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More