Home » दिल्ली ने राजस्थान को हराकर प्लेऑफ की उम्मीद को रखा बरकरार

दिल्ली ने राजस्थान को हराकर प्लेऑफ की उम्मीद को रखा बरकरार

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रनों से हरा दिया है। टीम ने इस जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीद को बरकरार रखा है। टॉस हारकर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। राजस्थान की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान संजू सैमसन ने बनाए। सैमसन 49 गेंदों में 119 रनों की धुआंधार पारी खेलकर दिल्ली को जीत से दूर धकेलते चले गए। 222 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स पावरप्ले ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना चुकी थी। अगले ओवरों में रनों की रफ्तार तेजी से आगे बढ़ी क्योंकि रियान पराग भी तूफानी अंदाज में बैटिंग कर रहे थे। इस बीच 11वें ओवर में पराग 27 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इस पारी के दौरान उन्होंने 1 चौका और 3 छक्के लगाए। लेकिन संजू के आउट होने के बाद पारी बिखर गई।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More