कोरबा । कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत एवं सीईओ जिला पंचायत व स्वीप नोडल अधिकारी संबित मिश्रा के निर्देशन में पाली विकासखण्ड मुख्यालय में मतदाता जागरूकता, बाइक रैली, रंगोली, मेंहदी, नुक्कड़-नाटक,सामूहिक गीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान पाली के आम नागरिकों और शासकीय अधिकारियो-कर्मचारियों द्वारा पाली-केराझरिया, पोड़ी तक बाइक रैली निकालकर आम मतदाताओं को मतदान दिवस में मतदान करने की अपील की गई। बाइक रैली में विभिन्न स्लोगन और संदेशों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान का महत्व बताते हुए अपने अधिकार का उपयोग करने कहा गया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को निष्पक्ष मतदान के लिए शपथ दिलाई।
पाली के हाईस्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीण महिलाओं, महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों आमनागरिकों को कलेक्टर वसंत ने शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को कलेक्टर ने संबोधित करते हुए कहा कि वोट डालने का अधिकार हमें संविधान से मिला है। हम भले ही पांच साल में एक बार मतदान करते हैं, लेकिन एक बार का मतदान हमें अपने क्षेत्र के विकास के लिए पांच साल तक बेहतर जनप्रतिनिधि चुनने का अवसर देता है, इसलिए आप सभी अपने मताधिकार का सही इस्तेमाल कर पसंद के उम्मीदवार को चुने।