Home » विजय बघेल को जिताने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने भिलाई में लिया संकल्प

विजय बघेल को जिताने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने भिलाई में लिया संकल्प

by Bhupendra Sahu

भिलाई  । देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने देश और दुर्ग लोस क्षेत्र में विकास कराने के लिए भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को जिताने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने भिलाई के आईटीआई ग्राउण्ड में आमसभा लिया। इस आमसभा में कहा कि देवी और सज्जनों विजय बघेल को इस लोक सभा चुनाव में विजय मिले इसके लिए हम सब यहाँ सभा में आये है। आप लोगों का उत्साह और आप लोगों की भीड़ देख कर यह पता चल रहा है कि आप लोगों ने विजय बघेल को जिताने का फैसला ले लिया। महतारी वंदन योजना बनाने वाले और महिलाओं को 1 हजार रुपये दिलाने वाले ही सांसद विजय बघेल है। विजय बघेल को लोकसभा चुनाव जीताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करना। भारत वर्ष को विश्व गुरु बनाने, राष्ट्र के निर्माण के लिए। भारत को विश्व के शिखर पर ले जाने के लिए विजय बघेल को जिताना जरूरी है।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने स्थिर सरकार चाहिए। पहले जाति, धर्म और लोक लुभावन की राजनीति होती थी अब मोदी राज में विकास की राजनीति हो रही है। सबके साथ सबके प्रयास और सबके साथ मिलकर मोदी जी देश में विकास के कीर्तिमान रच रहे है। नड्डा ने कहा कि सबका साथ-सबका विश्वास-सबका विश्वास के मूल मंत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का लक्ष्य है कि 2029 तक भारत को विश्व की तीसरी अर्थवव्यवस्था बनाना है और 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है। इसी अवधारणा को लेकर भारत आज विकास के हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही जो सामाजिक विसंगतियां थी, उन्होंने दूर किया। जेपी नड्डा जी ने कहा कहा तीन तलाक को समाप्त कर महिलाओं को न्याय देने का काम किया। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, इराक जैसे इस्लामिक देश में तीन तलाक का कानून नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा इसे हटाओ लेकिन कांग्रेस ने हिम्मत नहीं थी। मोदी ने अपने मजबूत इरादे से इसे समाप्त कराया। इस्लामिक देश में तीन तलाक नहीं है, आपके एक वोट ने तीन तलाक खत्म करा दिया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बांग्लादेश, पाकिस्तान सहित जो दूसरे देशों से शरणार्थियों को अब भारत में नागरिकता का अधिकार मिल रहा है। पहले देश में जाति और धर्म के नाम राजनीति होती थी। मोदी जी ने राजनीति की परिभाषा, तौर-तरीके बदल डाला। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पर काम कर रही है।

मोदी की सरकार ने युवाओं, महिलाओं, गरीबों, किसानों की सरकार है। मोदी जी ने कहा था, मेरी सरकार युवाओं, महिलाओं, गरीबों, किसान, है। आज पूरे देश में विकास हो रहा है। गांव एक दूसरे गांव से सड़कों के माध्यम से जुड़ गए हैं। गरीबों को मुफ्त चावल देने का काम अगर कोई किया तो वह प्रधानमंत्री ने किया। गरीब कल्याण योजना के तहत लाभ मिल रहा है। हर घर नल पहुंच रहा है, गरीब आदमी को पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भिलाई आमसभा में जनता से भाजपा प्रत्याशी को जिताने समर्थन माँगा। सांसद एवं वर्तमान प्रत्याशी विजय बघेल को प्रचंड मतों से जीताने का कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर उनके 400 पार के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भिलाई के इस्पात नगरी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने भव्य स्वागत कर दुर्ग लोकसभा के लाभार्थी संयोजक होने के नाते जिले की मंडल की कार्य योजना की जानकारी अध्यक्ष को दी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More