Home » पीएम मोदी ने राजनीति को विकास में बदला : जेपी नड्डा

पीएम मोदी ने राजनीति को विकास में बदला : जेपी नड्डा

by Bhupendra Sahu

लोरमी । छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के बाद चुनावी गर्मी बढ़ गई है। वहीं दूसरे चरण के मतदान से पहले भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज नेता धुआंधार प्रचार प्रसार कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व स्टार प्रचारक जगतप्रकाश नड्डा सोमवार को बिलासपुर लोकसभा के लोरमी के दौरे पर आए और हाईस्कूल मैदान में भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के चुनाव प्रचार में शामिल हुए। नड्डा ने नड्डा ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कार्यकर्ता समेत पदाधिकारियों में जोश भरा।

जेपी नड्डा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मां कौशल्या की पूण्य भूमि में मुझे आने का सौभाग्य मिला है। मौसम खराब होने के बाद भी जो भीड़ आई है, उस उत्साह को मैं समझ सकता हूं। यहां की जनता ने तोखन साहू को लोकसभा भेजने की तैयारी कर ली है। आज हम सुशासन के काल में चल रहे हैं। वहीं जेपी नड्डा ने आगे कहा कि जम्मू कश्मीर में दो झंडे थे। जम्मू कश्मीर में दो विधान था। एक भारत का और दूसरा उनका अपना विधान था। अब सुशासन की सरकार चल रही है। एक देश में दो विधान नहीं चलेगा। जम्मू में दो झंडे थे, जम्मू में दो विधान थे, लेकिन मोदी के नेतृत्व में हमने धारा 370 को धराशाई कर दिया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More