Home » भीलवाड़ा में शाह बोले-सोनिया का एजेंडा है बेटे को पीएम बनाना,मोदी का एजेंडा है -भारत को महान बनाना

भीलवाड़ा में शाह बोले-सोनिया का एजेंडा है बेटे को पीएम बनाना,मोदी का एजेंडा है -भारत को महान बनाना

by Bhupendra Sahu

भीलवाड़ा । राजस्थान के भीलवाड़ा में रैली को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, ये राहुल बाबा और उनकी बहन हर 3 महीने में विदेश में वैकेशन मनाने जाते हैं। प्रियंका गांधी चुनाव के बीच थाइलैंड छुट्टी मनाकर आई हैं। दूसरी ओर 23 साल से दीपावली की भी छुट्टी न लेने वाले नरेन्द्र मोदी हैं। एक ओर सोनिया का एजेंडा है कि मेरे बेटे को प्रधानमंत्री बनाओ। दूसरी ओर मोदी का एजेंडा है -मेरे भारत को महान भारत बनाओ…पिछले 10 साल के अंदर मोदी जी ने जितने भी वादे किए, वो सभी वादे उन्होंने पूरे किए।

शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के वक्त ट्रस्ट ने कांग्रेस के नेताओं को निमंत्रण भेजा।लेकिन अपने वोटबैंक के लालच के कारण कांग्रेस रामलला के दर्शन करने भी नहीं गए।जो लोग वोटबैंक के लालच के कारण रामलला के दर्शन नहीं करते हैं, उन्हें देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

अमित शाह ने कहा कश्मीर और पूर्वोत्तर में शांति लाकर और नक्सलवाद को समाप्ति के कगार पर पहुंचाकर मोदी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया।हम विश्व में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था थे, मोदी के कार्यकाल में हम अब विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं।तीसरी बार आप मोदी को प्रधानमंत्री बना दीजिए, भारत तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।ये मोदी की गारंटी है।ये चुनाव स्पष्ट रूप से 2 खेमों में बंटा हुआ है।एक ओर 12 लाख करोड़ के घपले, घोटाले, भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस पार्टी है।दूरी ओर 23 साल तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहने के बाद 25 पैसे का भी जिस पर आरोप नहीं है, ऐसे नरेन्द्र मोदी जी हैं।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More