Home » अगले हफ्ते शुरू हो सकता है जेएसडब्ल्यू ग्रुप और एमजी मोटर इंडिया का ज्वाइंट वेचर

अगले हफ्ते शुरू हो सकता है जेएसडब्ल्यू ग्रुप और एमजी मोटर इंडिया का ज्वाइंट वेचर

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। अगले हफ्ते की 20 तारीख को भारत के जेएसडब्ल्यू ग्रुप और एमजी मोटर इंडिया के ज्वाइंट वेंचर की शुरूआत हो सकती है। सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है। रिपोर्ट की मानें तो दोनों कंपनियों के इस वेंटर में करीब 5,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा।
दोनों कंपनियां भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल फुटप्रिंट को बढ़ाने के लिए साथ आए हैं और एक ज्वाइंट वेंचर पर सहमति बनी है। बता दें, जेएसडब्ल्यू ग्रुप भारत की मल्टीनेशनल ग्रुप है जबकि एमजी मोटर इंडिया चाइनीज ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरर एसएआईसी मोटर के स्वामित्व वाली कंपनी है।

कंपनियां भारत में मैन्युफैक्चरिंग और सेल्स को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ एक ज्वाइंट वेंचर के रुप में काम करेंगी। इसके अलावा इस वेंचर से जुड़ी एक और खबर ये है कि प्राइवेट इक्विटी इनवेस्टर एवरस्टोन कैपिटल ने भी एमजी मोटर के इंडिया ऑपरेशन में भी हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

इस मामले में कंपनी के सीईओ एमेरिटस राजीव चाबा के अनुसार एमजी मोटर इंडिया को निवेशक के रूप में जेएसडब्ल्यू ग्रुप मिलने के बाद ज्यादा तेजी से ग्रोथ की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने भारत में अपने पहले दौर के व्यापार में टेक्नोलॉजी, कस्टमर एक्सपीरियंस, जेंडर डायवर्सिटी और कम्युनिटी सर्विस के आधार पर अपने पांव भारतीय बाजार में जमा लिए हैं। एमजी मोटर इंडिया अब इस डेवलेपमेंट के नेक्स लेवल पर जाने का प्लान कर रही है।
बता दें, बीते साल नवंबर में चीन की सबसे बड़ी वाहन निर्माता एसएआईसी मोटर ने भारत में एमजी मोटर के ट्रांसफॉर्मेशन और ग्रोथ में तेजी लाने के लिए जेएसडब्ल्यू ग्रुप के साथ एक ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट किया था। जेएसडब्ल्यू ग्रुप की इंडियन जेवी ऑपरेशन में 35 फीसदी हिस्सेदारी होगी।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More