Home » ब्रेंटफोर्ड पर जीत से शीर्ष पर पहुंचा आर्सेनल, हैवर्त्ज के अंतिम पलों में गोल से हासिल की जीत

ब्रेंटफोर्ड पर जीत से शीर्ष पर पहुंचा आर्सेनल, हैवर्त्ज के अंतिम पलों में गोल से हासिल की जीत

by Bhupendra Sahu

लंदन। काई हैवर्त्ज के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की बदौलत आर्सेनल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में न सिर्फ ब्रेंटफोर्ड को 2-1 से पराजित किया बल्कि अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा भी जमा लिया। हैवर्त्ज ने 86वें मिनट में आर्सेनल के लिए विजयी गोल किया।

इससे पहले डेकलान राइस ने 19वें मिनट में आर्सेनल के लिए और योआने विस्सा ने पहले हाफ के स्टापेज समय में ब्रेंटफोर्ड के लिए गोल किया था। आर्सेनल ने इस जीत के साथ शीर्ष पर मौजूद लिवरपूूल पर एक अंक की बढ़त बना ली है। रविवार की रात लिवरपूल और मैनचेस्टर सिटी के बीच खेला जाने वाला मुकाबला अगर बराबरी पर छूटता है तो गोल औसत के आधार पर आर्सेनल की अंक तालिका में बढ़त कायम रहेगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More