Home » लोकसभा चुनाव लडऩे से उमा भारती ने किया इनकार

लोकसभा चुनाव लडऩे से उमा भारती ने किया इनकार

by Bhupendra Sahu

भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम और मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहीं उमा भारती ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लडऩे जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद पार्टी से इसके लिए गुजारिश की थी। भारती ने कहा कि वह खुद को गंगा सफाई के लिए झोंकने जा रही हैं और इसलिए चुनाव नहीं लडऩे का फैसला किया है।

 

उमा भारती 2019 में भी चुनाव नहीं लड़ी थीं, लेकिन उन्होंने इस बार मैदान में उतरने की घोषणा कर दी थी। उमा भारती ने गत दिवस प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान अपनी बात विस्तार से रखते हुए कहा कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही उन्होंने संबगठन क सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति को बता दिया था।

 

उमा के नाम नहीं लेते हुए कहा कि वह भाजपा के नहीं हैं, लेकिन सभी के लिए महत्वपूर्ण हैं। उमा ने कहा, यदि मैं अभी चुनाव लड़ी तो संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारियों का निर्वहन और उसके साथ गंगा के काम का मेल नहीं हो पाएगा। मुझे दो साल के लिए पूरी स्वतंत्रता चाहिए।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More