Home » डेंटिस्ट की पढ़ाई के बाद एक्टिंग को चुना करियर, शैतान से जानकी बोदीवाला का बॉलीवुड डेब्यू

डेंटिस्ट की पढ़ाई के बाद एक्टिंग को चुना करियर, शैतान से जानकी बोदीवाला का बॉलीवुड डेब्यू

by Bhupendra Sahu

अजय देवगन की फिल्म शैतान से जानकी बोदीवाला ने बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है. जानकी बोदीवाला बॉलीवुड में डेब्यू से पहले गुजराती सिनेमा का जाना-माना नाम है. शैतान गुजराती फिल्म वश का रीमेक है. वश में जानकी बोदीवाला ने यही किरदार निभाया था, जो वह शैतान में निभा रही हैं.

अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका स्टारर मच अवेटिड शैतान शुक्रवार, 8 मार्च को सिनेमाघरों में आ गई है. 7 मार्च को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में हुई, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट के साथ बॉलीवुड के कई सितारों ने भी हिस्सा लिया. फिल्म की स्क्रीनिंग में अजय देवगन की बेटी का किरदार निभा रही जानकी बोदीवाला भी पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस में पहुंची. इस फिल्म के साथ गुजराती एक्ट्रेस जानकी बोदीवाली ने भी बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा है.

शैतान की स्पेशल स्क्रीनिंग में जानकी बोदीवाला पिंक कलर की ग्लैमरस ड्रेस पहनकर पहुंची थीं. इस ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने पैपराजी को भी खूब पोज दिए. जानकी ने इस पिंक ड्रेस के साथ ब्लैक हाई हील्स पहनी थी. उन्होंने अपने बालों को खुला रखा हुआ था और लाइट मेकअप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. बता दें कि शैतान गुजराती फिल्म वश का रीमेक है. वश में जानकी बोदीवाला ने यही किरदार निभाया था, जो वह शैतान में निभा रही हैं.
30 अक्टूबर 1995 को अहमदाबाद, गुजरात में जन्मी जानकी बोदीवाला एक शानदार एक्ट्रेस हैं. उन्हें गुजराती सिनेमा में छेलो दिवस: ए न्यू बिगिनिंग (2015), दौड़ पकड़ और वश (2023) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है.
जानकी बोदीवाला ने अपनी स्कूली पढ़ाई के बाद गांधीनगर के गोयंका रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस में एडमिशन लिया. यहां उन्होंने बेचलर ऑफ डेंटल साइंस (क्चष्ठस्) की पढ़ाई शुरू की. ग्रेजुएशन के बाद जानकी ने अपने एक्टिंग के पैशन को फॉलो किया.
उन्होंने डेंटिस्ट में अपना करियर बनाने की बजाय एक्टिंग को अपने करियर के रूप में चुना. उन्होंने 2019 में मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया. वह गुजरात की टॉप 3 फाइनलिस्ट में से एक रहीं.
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More