Home » नरेन्द्र मोदी का निर्णय महिला सशक्तीकरण उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : भाजपा

नरेन्द्र मोदी का निर्णय महिला सशक्तीकरण उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : भाजपा

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एलपीजी सिलेंडर पर ?100 की छूट देने और उज्ज्वला योजना की समयावधि 31 मार्च 2025 तक बढ़ा कर महिला सशक्तीकरण और गरीबों के उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए धन्यवाद किया। इसके अलावा उन्होंने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने को महिलाओं को मुख्यधारा में लाने का बेहतरीन संदेश बताया। इसके बाद श्री शहजाद ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार करने वाले शाहजहां शेख का बचाव करने और इंडी गठबंधन पर इस मामले पर चुप्पी साधने के लिए प्रश्न खड़े किए। पूनावाला ने दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला और उन पर विक्टिम कार्ड खेल बहानेबाजी करने के आरोप लगाए। शहजाद पूनावाला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एलपीजी सिलेंडर पर ?100 की छूट देने के निर्णय पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये निर्णय महिला सशक्तीकरण के साथ साथ देश की जनता के लिए बहुत बड़ा कदम है

। इसके अलावा उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मिलने वाली ?300 की सब्सिडी की समयावधि 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई हैक। ये निर्णय दिखाते हैं कि नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं की रोजमर्रा के बजट में राहत मिलने की आकांक्षा को पूरा किया है। पूनावाला ने देश की माताओं-बहनों और गरीब जनता की ओर नरेन्द्र मोदी जी का इस राहतकारी निर्णय के लिए अभिनंदन किया। शहजाद पूनावाला ने कहा कि कोरोना महामारी जैसे वैश्विक आर्थिक के संकट के समय में भी नरेन्द्र मोदी ने उज्ज्वला योजना की सब्सिडी को जारी रखा था। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा केन्द्रीय उत्पाद शुल्क घटाने और भाजपा की राज्य सरकारों द्वारा वैट घटाने के कारण भाजपा शासित राज्यों की जनता को कम कीमत पर पेट्रोल डीजल मिल रहा है। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है, जो महिला सशक्तीकरण का उत्कृष्टतम उदाहरण है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लाखों महिलाओं की प्रेरणास्त्रोत सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत कर महिलाओं को मुख्यधारा में लाने का एक बेहतरीन संदेश दिया गया है। शहजाद पूनावाला ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने 2014 से ही अपनी हर योजना के केन्द्र में महिलाओं को रखा है। भाजपा सरकार की परिवर्तनकारी बेटी बचाओ योजना के सफल क्रियान्वयन का परिणाम है कि देश का लिंगानुपात एक हजार पुरुषों पर 1020 महिलाओं तक पहुंच गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत बेटियों के लिए पौष्टिक आहार सुनिश्चित किया गया है। शहजाद पूनावाला ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर स्कूल में शौचालयों का निर्माण किया गया है। जिससे बच्चियों के स्कूल ड्रॉपआउट रेट में भी गिरावट दर्ज की गई है जिसमे विशेष तौर मुस्लिम समुदाय से आने वाली बच्चियाँ शामिल है। पूनावाला ने बताया कि बेटियों की उच्च शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा लाडली लक्ष्मी, लाडली बहना जैसी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसके तहत मेधावी छात्राओं को स्कूल जाने के लिए स्कूटी दी जाती है। वहीं नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुकन्या समृद्धि योजना चलाई जा रही है जिसके तहत आज के समय में 3.2 करोड़ खाते खोले गए हैं। इस योजना के तहत लाभार्थी बच्चियों को 8.2त्न का इंटरेस्ट भी दिया जाता है। शहजाद पूनावाला ने कहा कि आज के समय में केवल लड़के ही नहीं हमारी बहन और बेटियाँ भी देश की सरहद पर सेना का नेतृत्व कर रही है और माँ दुर्गा की तरह दुष्टों से लड़कर देश की रक्षा कर रही है। उन्होंने इसी वर्ष 26 जनवरी की परेड में महिलाओं की भागीदारी का उल्लेख करते हुए नारी शक्ति और सम्मान का उदाहरण पेश किया। श्री पूनावाला ने कहा कि स्टार्टअप के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में कई जनसरोकार की योजनाएं चलाई जा रही है जिसके तहत उनके खाते खोले जा रहे हैं। जन धन योजना के अंतर्गत अधिकतम बैंक खाते महिलाओं के खोले गए हैं। महिलाओं के लिए लोन की सुविधा भी सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि कई राज्यों में महिलाओं के लिए स्टाम्प ड्यूटी पर भी छूट दी गई है जिसके परिणामस्वरूप अब ज्यादातर जमीनों का पंजीकरण महिलाओं के नाम से होता है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More