Home » भाजपा सरकार कभी किसानों के साथ न्याय नहीं कर सकती- अखिलेश यादव

भाजपा सरकार कभी किसानों के साथ न्याय नहीं कर सकती- अखिलेश यादव

by Bhupendra Sahu

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार कभी किसानों के साथ न्याय नहीं कर सकती। भाजपा की नीतियां हमेशा किसान विरोधी और पूंजीपरस्त रही है। भाजपा सरकार में न तो किसानों का खेत सुरक्षित है न फसल और नहीं सम्मान सुरक्षित है। अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जा रहे किसानों पर भाजपा सरकार ने जिस तरह का बर्बर व्यवहार किया है। इसकी दूसरी मिसाल नहीं मिलती है। सरकार सपना दिलाती है। 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का और किसानों पर अत्याचार करती है। सरकार किसानों की आवाज दबाने के लिए हर तरह का हथकंडा अपना रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि पूरा किसान आंदोलन कर रहा है। देश का किसान जानना चाहता है कि भाजपा ने आय दुगुनी करने का उसे सपना दिखा था उसका क्या हुआ। किसानों को उम्मीद थी कि सरकार एमएसपी के लिए कानून बनायेगी, लेकिन सरकार ने जो बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया। रास्ते में कील लगा दी, दीवार खड़ी कर दी, पुलिस प्रशासन लगाकर लाठिया मारा गया। आंसू गैस के गोले छोड़े गए। भाजपा किसानों को रोकती है। उनकी मांगों को नहीं मानती है। भाजपा न किसान की है और न जवान की है। उसने किसानों, जवानों, नौजवानों सभी को धोखा दिया है। इससे पहले भी किसानों ने भाजपा सरकार के तीन काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन किया था। जिसमें में 800 सौ से ज्यादा किसानों जान दे दी। किसान अपनी पुरानी मांग को लेकर फिर आंदोलित है।

किसान एमएसपी का कानूनी अधिकार चाहते है। लेकिन भाजपा सरकार किसानों की मांगों को मानने के बजाय उनके साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है। देश की जनता भाजपा की चालों को समझती है। आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता एकजुट होकर भाजपा को सबक सिखाएगी। किसान जवान और नौजवान भाजपा से अपने अपमान का बदला लेगा।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More