Home » प्रभु रामलला के दर्शन कर मंदिर स्थापना के ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे हजारों रामभक्त – किरण सिंहदेव

प्रभु रामलला के दर्शन कर मंदिर स्थापना के ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे हजारों रामभक्त – किरण सिंहदेव

by Bhupendra Sahu

दुर्ग। दुर्ग संभाग के 20 विधानसभाओं के रामभक्तों को लेकर आस्था स्पेशल ट्रेन दुर्ग रेलवे स्टेशन से दोपहर 12:20 पर रवाना हुई। ट्रेन को कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, दयाल दास बघेल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, राम मंदिर दर्शन समिति के प्रदेश संयोजक एवं विधायक धरमलाल कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान विधायक ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव, ईश्वर साहू, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी प्रदेश अमित चिमनानी, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, महेश वर्मा उपस्थित रहे। यात्रा करने वाले राम भक्त ढोल मंजीरे लेकर जय श्री राम के घोष के साथ श्रद्धा और भक्ति के साथ रवाना हुए। पूरा दुर्ग रेलवे स्टेशन राममय बन गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की योजना और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयास से प्रदेश में आस्था स्पेशल ट्रेन की यात्री ट्रेन आज राम भक्तों को लेकर दुर्ग से रवाना हुई। 500 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद यह अविस्मरणीय पल है। कई पीढ़ियां गुजर गई मंदिर निर्माण और राम लला की स्थापना के इंतजार में लेकिन दर्शन का सौभाग्य तो प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के इच्छा शक्ति के कारण मिला। किरण सिंह देव ने ट्रेन के सभी कोचों के अंदर जाकर राम भक्तों स्वागत अभिनंदन किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More