Home » दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा : मुख्यमंत्री

दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा : मुख्यमंत्री

by Bhupendra Sahu

रायपुर । भाजपा चुनाव समिति की बैठक आज प्रदेश कार्यालय कुशभाऊ ठाकरे परिसर में होगी. भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक लेंगे बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव समेत सदस्य मौजूद रहेंगे. बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा की जाएगी। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली से वापस रायपुर लोट गए हैं और लौटने के बाद एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि दिल्ली में देश के गृहमंत्री से, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाक़ात हुई. मुख्यमंत्री होने के नाते मुलाक़ात होती रहती है. प्रदेश में मोदी की गारंटी के लिए जो काम कर रहे हैं, उसकी जानकारी दी है. इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि आज चुनाव के संबंध में प्रभारी ओम माथुर और नितिन नवीन आए है।

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा :
पीएससी चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान वादा किया था कि मामले की जांच होगी. जांच सीबीआई को सौंपी गई है. उस पर एफआईआर हुआ है. जो-जो दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्यवाही होगी.और इसी तरह मोदी की सारी गारंटी पूरी होगी.।
राहुल पर कसा तंज :
मुख्यमंत्री साय ने तंज कसते होए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कहा की, कितना असर हुआ आपके सामने है. अब न्याय यात्रा निकाले हैं. जिसके बाद उनके कई लोग पार्टी छोड़ रहे हैं, उनके साथ न्याय हो जाए. मुख्यमंत्री साय ने वहीं अपनी सरकार के पहले बजट पर कहा कि इंतजार करिए, बहुत अच्छा बजट होगा आम जनता के हित में होगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More