Home » जवानी जानेमन ने लगा दी मेरी नैया पार, वरना कोरोना महामारी ले डूबती:अलाया एफ

जवानी जानेमन ने लगा दी मेरी नैया पार, वरना कोरोना महामारी ले डूबती:अलाया एफ

by Bhupendra Sahu

पूजा बेदी की बेटी अलाया एफ ने सैफ अली खान के साथ फिल्म जवानी जानेमन से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था।आने वाले दिनों में जहां वह राजकुमार राव के साथ पर्दे पर नजर आएंगी, वहीं फिल्म बड़े मियां छोटे मियां भी उनके खाते से जुड़ी है।हाल ही में अलाया ने अपने करियर पर खुलकर बात की।

अलाया ने कहा, कोरोना महामारी के बाद कोई भी सिनेमाघर जाने को तैयार नहीं था। मैं अब भी आभारी हूं कि मैं लॉकडाउन से ठीक पहले रिलीज पाने में कामयाब रही।उन्होंने कहा, जवानी जानेमन के लिए मुझे जो प्यार मिला, उसका फायदा मुझे 3 साल तक होता रहा, वरना वो 3 साल मुझे ले डूबे होते। मुझे फिल्म के लिए बहुत प्यार मिला और इसने मुझे महामारी के दौरान बॉलीवुड में टिके रहने में मदद की।
बातचीत में अलाया आगे बोलीं, मैं सिर्फ इस बात से खुश हूं कि लोगों को मेरा काम पसंद आया। यह एक कठिन फिल्म इंडस्ट्री है। मेरी सभी फिल्मों में मेरे प्रदर्शन और मेरे काम की समीक्षा बहुत सकारात्मक रूप से की गई, इसलिए मुझे लगता है, मुझे जो करना है, वो कर रही हूं और लोगों को यह पसंद आ रहा है। ऐसे में मुझे और क्या साबित करने की जरूरत है?
अलाया जल्द ही राजकुमार राव के साथ फिल्म श्री में नजर आएंगी, जो श्रीकांत बोला के जीवन पर आधारित है।अभिनेता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, राजकुमार सेट पर अपने किरदार में डूबे रहते हैं। उन्हें देखना अविश्वसनीस है। मेरा मतलब है, वह जो करते हैं, उसे देखना एक मास्टरक्लास है। वह वास्तव में बहुत प्यारे और दयालु इंसान हैं। लिहाजा उनके साथ काम करना मेरे लिए एक बेहतरीन अनुभव रहा।
अलाया अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी है और उनके नाना कबीर बेदी हैं। वह बचपन से ही फिल्मी परिवेश में पली-बढ़ी हैं।अलाया का असली नाम आलिया है। इंडस्ट्री में आलिया भट्ट थीं, इसलिए उन्होंने अपना नाम बदला। पहले उन्होंने बस नाम की स्पेलिंग में बदलाव किया था, लेकिन करण जौहर के सुझाव पर उन्होंने नाम अलाया कर लिया।जवानी जानेमन के बाद अलाया फ्रेडी, ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत और यू-टर्न जैसी 3 फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More