Home » कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान में सिफऱ् नफऱत के सामान ने छटकाए सहयोगी : अनुराग ठाकुर

कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान में सिफऱ् नफऱत के सामान ने छटकाए सहयोगी : अनुराग ठाकुर

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज हिमाचल प्रवास पर रहे। विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान मीडिया कर्मियों से वार्तालाप करते हुए अनुराग ठाकुर ने विभिन्न मुद्दों पर बात की। नीतीश कुमार की दोबारा एनडीए में वापसी के ऊपर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, नीतीश कुमार शुरू से एनडीए के हीं सहयोगी थे। जब जब उन्होंने राजद के साथ जाने का प्रयास किया, तब तब बिहार में जंगल राज की वापसी हुई।

एक बार फिर जब नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी हुई है तब हम यह सुनिश्चित करेंगे कि बिहार में सुशासन हो, विकास हो। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस गठबंधन से बिहार के विकास को बल मिलेगा और बिहारवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति होगी अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, कांग्रेस अपने सहयोगी दलों के साथ ही न्याय करने में असमर्थ है। इनके मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत नजर आती है। आज एक-एक करके इनके साथी इनको छोड़ रहे हैं। कांग्रेस के बड़े नेता जैसे कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद, मिलिंद देवड़ा और कई बड़े नेता जो केंद्र और राज्य में मंत्री रहें, उन्होंने आज कांग्रेस से किनारा किया है।

आज कांग्रेस के सहयोगी दलों को भी लगता है कि अगर कांग्रेस के साथ रहे तो उनका खुद का वोट बैंक खिसक जाएगा। चाहे वह ममता बनर्जी हों या डीएमके या फिर महाराष्ट्र, सभी लोग इनसे किनारा कर रहे हैं। बंगाल में तो ममता बनर्जी ने राहुल गांधी से मिलने से ही मना कर दिया। तो मेरा यह प्रश्न है कि क्या गठबंधन है भी या नहीं?

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More