Home » मुख्यमंत्री ने अबुझमाड़ मलखम्ब अकादमी के हुनरमंद खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों को सराहा कहा – आपके प्रदर्शन ने देश-दुनिया में छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन

मुख्यमंत्री ने अबुझमाड़ मलखम्ब अकादमी के हुनरमंद खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों को सराहा कहा – आपके प्रदर्शन ने देश-दुनिया में छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन

by Bhupendra Sahu
  • अब तक इंडिया गॉट टैलेंट विजेता होने के साथ 412 मेडल किया हासिल

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में अबुझमाड़ मलखम्ब अकादमी नारायणपुर के मलखम्ब के हुनरमंद खिलाड़ी बच्चों ने भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर बच्चों के स्नेह पूर्वक बात करते हुए उनके साहसिक भरे प्रतिभा प्रदर्शन की मुक्त कंठ से सराहना की और इसे नन्हें कदमों की एक ऊंची उड़ान भरना बताया। मुख्यमंत्री श्री साय ने वनांचल के इन बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि मलखम्ब जैसे कठिन विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है। साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने इसी तरह सतत आगे बढ़ने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित भी किया।

इस दौरान बच्चों ने खुशी-खुशी बताया कि अक्टूबर 2023 में आयोजित इंडिया गॉट टैलेंट‘ सीजन में देश के लगभग 200 टीमों को पछाड़कर उनकी टीम विजय प्राप्त कर चुकी है और आगामी समय में अमेरिकाज गॉट टैलेंट, बिट्रेन गॉट टैलेंट, जर्मन गॉट टैलेंट एवं कनाडियन गॉट टैलेंट आदि प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने की संभावना है। इसकी तैयारी नियमित तौर पर की जा रही है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि इन प्रतियोगिताओं में भी वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। मुलाकात के दौरान टीम में 6 वर्षीय मलखम्ब खिलाड़ी मास्टर सुरेश पोटाई के अलावा श्री मनोज प्रसाद, श्री अजमत फरीदी, श्री समीर शोरी, श्री शुभम पोटाई, श्री राजेश कोर्राम, श्री युवराज सोम, श्री फूलसिंह सलाम, श्री नरेन्द्र गोटा, श्री श्यामलाल पोटाई, श्री राजेश सलाम आदि उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More