Home » पीएम मोदी की पार्टी नेताओं को नसीहत- हर भारतीय का विश्वास जीतें

पीएम मोदी की पार्टी नेताओं को नसीहत- हर भारतीय का विश्वास जीतें

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली  । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारियों की दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक’ को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कई अहम निर्देश दिए। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें दूसरों के नेगेटिव नैरेटिव में उलझने की बजाय हर भारतीय का विश्वास जीतने पर फोकस करना चाहिए।पीएम मोदी का इशारा स्पष्ट तौर पर विपक्षी नेताओं द्वारा की जा रही राजनीति की तरफ था।

सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव में 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने के लिए बूथ स्तर तक काम करने की नसीहत देते हुए बैठक में पार्टी नेताओं को गरीब, किसान, युवाओं और महिलाओं पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करने को भी कहा।इसके अलावा उन्होंने बैठक में पार्टी नेताओं को ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ से जुड़ने और इस यात्रा से लोगों को जोड़ने पर पूरा जोर देने की नसीहत देते हुए कहा कि हम सबको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भाजपा सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे।

उन्होंने मोदी गारंटी और मोदी की गारंटी वाली गाड़ी का जिक्र करते हुए जनता के विश्वास से जुड़े कई नए नारों का जिक्र भी बैठक में किया।भाजपा के केंद्रीय कार्यालय विस्तार में शुक्रवार को शुरू हुई इस दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हो रही पार्टी की इस दो दिवसीय बैठक में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी प्रदेशों के प्रभारी एवं सह प्रभारी, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी राज्यों के प्रदेश संगठन महासचिव सहित पार्टी के सभी मोर्चो के अध्यक्ष भी शामिल हो रहे हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More