Home » संसद सुरक्षा चूक पर बोले राहुल गांधी, बताया ये कारण

संसद सुरक्षा चूक पर बोले राहुल गांधी, बताया ये कारण

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले पर कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने पहली बार बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे का कारण बेरोजगारी और महंगाई है।

राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सुरक्षा में चूक हुई है? लेकिन यह क्यों हुआ है? सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का मुद्दा है, जिसे लेकर पूरे देश में उबाल है।

 

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी नीतियों के कारण हिंदुस्तान के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। बता दें कि संसद में बुधवार को सुरक्षा में चूक देखने को मिली थी, जिस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More