Home » आतंकियों को फलने-फूलने में कुछ देश कर रहे मदद : रुचिरा कंबोज

आतंकियों को फलने-फूलने में कुछ देश कर रहे मदद : रुचिरा कंबोज

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । सीमा पार आतंकवाद और हिंसा के कारण हमें बहुत नुकसान हुआ है। यह बात संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कही। उन्होंने बिना नाम लिए पाकिस्तान और चीन पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने कुछ ऐसे देशों के खिलाफ कार्रवाई करने का आह्वान किया, जो आतंकवादियों को पनाह देना जारी रखे हैं।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि सीमा पार आतंकवाद की वजह से हमें बहुत नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं सीमाओं के पार तस्करी किए गए अवैध हथियारों का उपयोग करके आतंकवादी समूहों द्वारा देश में आतंक फैलाया जा रहा है। इसमें अब ड्रोन भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादी संगठनों के पास से मिले हथियार से साफ है कि उनकी कोई मदद कर रहा है।

वह बिना किसी देश की मदद के बिना इतने बड़े स्तर पर हथियार नहीं जुटा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देश आतंकवादियों को सुरक्षित पनाहगाह देना जारी रखे है। इन लोगों न केवल गंभीर अपराध किए हैं, बल्कि जालसाजी और विरोधी-राज्य की मुद्रा के प्रसार, सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने के लिए हथियारों, ड्रग्स और अन्य साधनों की आपूर्ति जैसे माध्यमों से अपने विरोधी-राज्यों की अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचाना जारी रखा है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More