Home » महुआ मोइत्रा के निष्कासन पर 3 जनवरी तक टली सुनवाई

महुआ मोइत्रा के निष्कासन पर 3 जनवरी तक टली सुनवाई

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा ने अपनी लोकसभा सदस्यता खत्म होने के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कल सुनवाई शुरू होते ही बेंच के अध्यक्ष जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि उन्होंने याचिका को नहीं पढ़ा है।

वह इसे पढऩे के बाद ही सुनवाई करना चाहेंगे। याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 3 जनवरी के लिए टल गई है। संसद में सवाल पूछने के लिए पैसे लेने के आरोप में उनकी सदस्यता रद्द की गई है।

महुआ ने अपनी याचिका में अपने खिलाफ एथिक्स कमिटी की सिफारिश और उसके बाद लोकसभा से प्रस्ताव पारित होने को गलत बताया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More