Home » PM Modi ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

PM Modi ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका अनुकरणीय कार्य हमें एक मजबूत और अधिक एकजुट देश के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन करता है। अपने नेतृत्व क्षमता के लिए सरदार की उपाधि से सम्मानित पटेल को आधुनिक भारत के वास्तुकार के रूप में सराहा जाता है।

उन्होंने अनुनय और आवश्यकता पड़ने पर बल प्रयोग कर सैकड़ों रियासतों को भारतीय संघ में एकीकृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “महान सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और देश की एकता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने आधुनिक भारत की नींव रखी।

उन्होंने कहा, उनका अनुकरणीय कार्य हमें एक मजबूत, अधिक एकजुट देश के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन करता है। हम उनके जीवन से प्रेरणा लेते रहेंगे और समृद्ध भारत के उनके सपने को साकार करने की दिशा में काम करते रहेंगे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More