रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। राजधानी रायपुर सहित कई जगहों पर हल्की बारिश शुरू हो गई। जिसके कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। वहीं बेसौम बारिश ने किसानो की चिंता बढ़ा दी है।

प्रदेश में मंगलवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा। सुबह से ही प्रदेश की कई क्षेत्रों में बदली छाई रही वहीं कई स्थानों पर बुंदाबांदी होती रही। राजधानी रायपुर में भी दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई जो देर शाम तक होती रही। जिसके चलते तापमान में गिरावट आई और ठंड भी बढ़ गई। इसी बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
जिसके अनुसार कबीरधाम, राजनांदगाँव, मुँगेली और बेमेतरा जिले वर्षा होने का अनुमान है। इन जिलों के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और ओला गिरने की संभावना जताई गई है। इधर ं छत्तीसगढ़ में धान की कटाई मिजांई का काम चल रहा है और इस बेसौम बारिश ने किसानों की चिंता फिर बढ़ा दी है।