Home » ’नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम विभाग मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने 216.80 करोड़ रुपए के 7 निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

’नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम विभाग मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने 216.80 करोड़ रुपए के 7 निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

by Bhupendra Sahu

दुर्ग नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम विभाग मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज भिलाई नगर स्थित सतनाम भवन में 216.80 करोड़ रूपए की लागत के 7 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने समाज में व्याप्त जाति भेद, ऊंच नीच और छुआछूत को समाप्त कर समता और बंधुत्व का भाव लाने के लिए अपना जीवन लगा दिया। वंचितों, शोषितों एवं महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए बाबा साहेब ने अलग-अलग स्तर पर जागरूकता आंदोलन चलाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गाे के लिए विकास के कार्य कर रही है। हमारी सरकार ने जो 36 वादे किए थे उसमें से 35 वादों को पूरा किया है। सभी वर्गाे को ध्यान में रखकर मूलभूत सुविधाओं को पूरा किया जा रहा है। हमें अधिकार संविधान से प्राप्त हुए हैं इस अधिकार को सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है। सभी को मिलकर कार्य करना है।

निर्माण कार्याे में नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्र. 55 सेक्टर 06 सतनाम भवन में जनरेटर प्रदाय का कार्य हेतु 6 लाख रूपए, वार्ड क्र. 55 सेक्टर 06 सतनाम भवन में लिफ्ट लगाने का कार्य हेतु 24 लाख 44 हजार रुपए, वार्ड क्र. 55 सेक्टर 06 सतनाम भवन में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य हेतु 30 लाख 37 हजार रुपए, वार्ड क्र. 55 सेक्टर 06 सतनाम भवन में अतिरिक्त कमरा निर्माण कार्य हेतु 49 लाख 99 हजार रुपए, गुरूघासी दास सेवा समिति सेक्टर 06 भिलाई नगर के समीप डोम शेड निर्माण कार्य हेतु 15 लाख रूपए, सेक्टर 06 सतनाम भवन के पास में बोर खनन कार्य हेतु 1 लाख रूपए एवं वार्ड क्रमांक 14 शांति नगर जोन क्रमांक 02 वैशाली नगर अधोसंरचना अंतर्गत दशहरा मैदान का उन्नयन कार्य हेतु 15 लाख रूपए के कार्य शामिल है।

इस अवसर पर विधायक भिलाई नगर श्री देवेन्द्र यादव, महापौर नगर निगम भिलाई नीरज पाल, नगर निगम भिलाई आयुक्त श्री रोहित व्यास, अध्यक्ष गुरूघासी दास सेवा समिति से श्री रामदयाल देशलहरा तथा नगरीय निकायों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More