Home » गोल्डन साड़ी पहन श्रिया सरन दिखीं बेहद खूबसूरत, स्टाइलिश ब्लाउज पर अटकी फैंस की निगाहें

गोल्डन साड़ी पहन श्रिया सरन दिखीं बेहद खूबसूरत, स्टाइलिश ब्लाउज पर अटकी फैंस की निगाहें

by Bhupendra Sahu

साउथ फिल्म और बॉलीवुड फिल्म की एक्ट्रेस श्रिया सरन आए दिन अपनी बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरें फैंस के बीच पोस्ट कर उन्हें अपने हुस्न का कायल कर देती हैं। उनका हर एक लुक इंटरनेट पर बवाल मचाता रहता है। अब हाल ही में एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर होते ही लाइमलाइट में आ गई हैं।

इन तस्वीरों में उनका ट्रेडिशनल अवतार देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दृश्यम में अजय देवगन की ऑनस्क्रीन वाइफ का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस श्रिया सरन आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस हर बार अपने नए-नए लुक्स की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस का दिल मचल देती हैं।

हालिया फोटोशूट के दौरान भी एक्ट्रेस ने अपने एथनिक लुक से इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। इन तस्वीरों में उनका स्टाइलिश अंदाज देखकर फैंस की निगाहें उन पर टिकी रह गई हैं।

श्रिया ने इस फोटोशूट के लिए गोल्ड कलर की साड़ी पहनी हुई है, साथ ही स्टाइलिश ब्लाउज से टिम अप किया हुआ है। एक्ट्रेस के डीपनेक स्टाइलिश ब्लाउज पर से फैंस की नजरें हटने का नाम नहीं ले रही है। माथे पर बिंदी, कानों में झुमके, कजरारी निगाहें, बालों का जुड़ा बांधकर और लाइट मेकअप कर के एक्ट्रेस ने अपने आउटलुक को खूबसूरती से निखारा है। श्रिया सरन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की जबरदस्त फैन फॉलोइंग लिस्ट है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More