हांगझोऊ । भारत के लिए हांगझोऊ एशियाई खेलों का छठा दिन खास रहा। भारत ने शुक्रवार को दो स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य समेत आठ पदक जीते।
भारत के कुल पदकों की संख्या 33 पहुंच गई है। इनमें आठ स्वर्ण, 12 रजत, 13 कांस्य शामिल हैं। शुक्रवार को आठ पदकों में से शूटिंग में दो स्वर्ण और तीन रजत समेत पांच पदक, टेनिस में एक रजत, शॉटपुट-स्क्वैश में एक-एक कांस्य शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठे दिन पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।