Home » दिल्ली कांग्रेस संगठन को मजबूत करना पहली प्राथमिकता : अरविन्दर सिंह लवली

दिल्ली कांग्रेस संगठन को मजबूत करना पहली प्राथमिकता : अरविन्दर सिंह लवली

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। कांग्रेस कमेटी दिल्ली प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली से मिलने वालों का भी तांता लगा रहा। श्री अरविन्दर सिंह लवली से मिलने वालों में सामाजिक संस्थाओं, आर.डब्लू.ए. से जुड़े लोगों के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने श्री लवली को आश्वासन जताया कि हम कांग्रेस संगठन के साथ हैं और कहा कि दिल्ली की कांग्रेस सरकार ने 15 वर्षों के कार्यकाल में जो दिल्ली का चहुॅमुखी विकास किया, वो दिल्ली में प्रगति की मिसाल है और दिल्लीवासी आज भी उसको याद करते है।

अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि मुझे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और संगठन को हर स्तर पर मजबूत बनाने के लिए काम करूंगा। अरविन्दर सिंह लवली से मिलने वालों में पूर्व विधायक श्री भीष्म शर्मा, श्री वीर सिंह धींगान, श्री विपिन शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री जुबैर अहमद, जिला अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार और धर्मपाल चंदेला सहित निगम पार्षद व भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More