Home » नीरज बोले- ओलंपिक खिताब की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करूंगा, टोक्यो में जीतना बड़ी चुनौती थी

नीरज बोले- ओलंपिक खिताब की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करूंगा, टोक्यो में जीतना बड़ी चुनौती थी

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले साल पेरिस में अपना ओलंपिक स्वर्ण पदक और 2025 में अपना विश्व चैंपियनशिप खिताब बरकरार रखने की हर संभव कोशिश करेंगे।

जब चोपड़ा से पूछा गया कि क्या वह चेक गणराज्य के एथलीट जाॅन जेलेज्नी की उपलब्धि हासिल कर सकते हैं जिनके नाम तीन ओलंपिक और तीन विश्व चैंपियनशिप खिताब हैं। इस पर चोपड़ा ने कहा, ‘मैं प्रेरित बना रहता हूं और खेल पर फोकस बनाए रखता हूं तो कुछ भी हो सकता है।

मुझे अपने खिताब की रक्षा के लिए जितनी मेहनत करनी होगी, मैं करूंगा।’ जेलेज्नी भालाफेंक एथलीट नीरज के आदर्श भी हैं। जेलेज्नी ने 1992, 1996 और 2000 में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था। वहीं, 1993, 1995 और 2001 में विश्व चैंपियनशिप खिताब अपने किए थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More