Home » स्माईल प्लीस, चांद पर ‘प्रज्ञान रोवर ने ‘विक्रम लैंडर की खींची तस्वीर, इसरो ने शेयर की फोटो

स्माईल प्लीस, चांद पर ‘प्रज्ञान रोवर ने ‘विक्रम लैंडर की खींची तस्वीर, इसरो ने शेयर की फोटो

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । भारत का चंद्रयान-3 मिशन पूरी तरह से सफल रहा है। भारत द्वारा चंद्रमा के सतह पर उतारा गया प्रज्ञान रोवर रोजाना नई-नई तस्वीरें उतार रहा है। इस कड़ी में ‘प्रज्ञानÓ रोवर ने आज ‘विक्रमÓ लैंडर की एक तस्वीर खींची है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने यह जानकारी दी। इसरो ने कैप्शन दिया है कि स्माईल प्ीलस।

इसरो ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘स्माईल प्ीलस। प्रज्ञान रोवर ने आज सुबह विक्रम लैंडर की तस्वीरें क्लिक की हैं। ये फोटो प्रज्ञान रोवर के नेविगेशन कैमरे द्वारा क्लिक की गई हैं। इस हृड्ड1ष्टड्डद्व कैमरे को रुड्डड्ढशह्म्ड्डह्लशह्म्4 द्घशह्म् श्वद्यद्गष्ह्लह्म्श-ह्रश्चह्लद्बष्ह्य स्4ह्यह्लद्गद्वह्य (रुश्वह्रस्) द्वारा तैयार किया गया है। इसरो के मुताबिक, ये तस्वीरें 30 अगस्त को भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर क्लिक की गई हैं।

आपको बता दें कि भारत द्वारा 14 जुलाई को चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किया गया था, 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चांद के साउथ पोल में सॉफ्ट लैंडिंग की. भारत इसी के साथ चांद के इस हिस्से पर लैंड करने वाला दुनिया का पहला देश बना था, साथ ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश था। भारत से पहले अमेरिका, चीन और सोवियत संघ सफलतापूर्वक चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More